एक्सप्लोरर

राजस्थान में कल से खुलेंगे स्कूल, इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स को जाने की मिली अनुमति, जानें क्या हैं नियम

स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगेंगी. स्कूल आने वाले बच्चे केवल अपनी पढ़ाई संबंधी जिज्ञासा और समस्या इत्यादि के बारे में अपने टीचर के साथ बातचीत कर उनका समाधान कर सकेंगे.

जयपुर: कोरोना की वजह करीब सात महीने से बंद पड़े राजस्थान के निजी और सरकारी स्कूल सोमवार से खुल रहे हैं, लेकिन स्कूलों में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी. राज्य के शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अपनी तरफ से जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसके अनुसार कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के बच्चे अपने अभिभावकों से अनुमति लेकर स्कूल तो आ सकेंगे, लेकिन स्कूलों में क्लास के जरिए पढ़ाई पर पाबंदी होगी.

इसके अलावा इस दौरान कोई भी स्कूल किसी तरह की परीक्षा का आयोजन भी नहीं कर सकेगा. स्कूल आने वाले बच्चे केवल अपनी पढ़ाई संबंधी जिज्ञासा और समस्या इत्यादि के बारे में अपने टीचर के साथ बातचीत कर उनका समाधान कर सकेंगे.

स्कूलों के खोले जाने से पहले कोरोना से बचाव के लिए तय प्रोटोकोल का पालन करना होगा. स्कूल भवन और परिसर को सैनिटाइज करना, स्कूल में सोशल डिसटेंसिंग का पालन और पानी की टंकियों को साफ करना जैसी शर्तों को स्कूलों को पूरा करना होगा.

स्कूल में बच्चे किताब, कॉपी, पैन और पेन्सिल जैसी चीजें एक दूसरे के साथ साझा ना करें स्कूल प्रबंधन को इसका भी खास ध्यान रखना होगा.

बता दें राजस्थान में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने जयपुर समेत प्रदेश के ग्यारह शहरों में धारा 144 लगा दी हैं. इसके बाद अब किसी तरह के धार्मिक या सामाजिक आयोजन पर पाबंदी होगी और पांच से ज़्यादा लोग एक स्थान पर जमा नहीं हो सकेंगे. ये पाबंदी 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी. शादी समारोह में अधिकतम पचास और अंतिम संस्कार में अधिकतम बीस लोग शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

सुशांत सिंह केस: फिर मुंबई जाएगी CBI की टीम, अब दिशा साल्यान मामले को भी गहराई से खंगालेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget