एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP को कोसने वाले राज ठाकरे का अचानक कैसे बदला मन, बताया PM मोदी को क्यों दिया समर्थन

Raj Thackeray News: राज ठाकरे की गिनती बीजेपी के विरोधियों के तौर पर होती थी. 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तो वह पीएम मोदी के खिलाफ जमकर प्रचार कर रहे थे.

Raj Thackeray on BJP: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) चीफ राज ठाकरे ने इस साल लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन दिया है. वह इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी समर्थन कर रहे हैं. हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था, जब वह और उनकी पार्टी जबरदस्त तरीके से बीजेपी का विरोध कर रहे थे. पीएम मोदी को लेकर भी राज हमेशा हमलावर रहते थे. हालांकि, अब उन्होंने बताया कि आखिर किस वजह से उनका मन बदला है. 

राज ठाकरे महाराष्ट्र के कांकावाली में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे, जो रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से बीजेपी उम्मीदवार हैं. इस बार महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार गुट) साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार ठाकरे ने पीएम मोदी का समर्थन किया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि 2014 में भी ठाकरे ने मोदी का समर्थन किया था. मगर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक के बाद एक रैली में पीएम पर तीखे हमले किए थे.

2019 में पीएम मोदी के रुख से सहमत नहीं था: राज ठाकरे

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज ठाकरे ने बताया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को निरस्त करना, उन वजहों में शामिल है, जिसकी वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का समर्थन किया है. राज ठाकरे ने कहा, "मैं 2019 में मोदी के रुख से सहमत नहीं था. ऐसा नहीं था कि मैं बदले में (अब फिर से उसका समर्थन करने के लिए) कुछ चाहता था." 

राज ठाकरे ने उद्धव से पूछा ये सवाल

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए और शिवसेना और बीजेपी के गठबंधन टूटने को लेकर भी राज ठाकरे ने बात की. राज ने कहा कि अगर बीजेपी ने उद्धव का ढाई साल सीएम पद वाला फॉर्मूला मान लिया होता तो गठबंधन नहीं टूटता. उन्होंने उद्धव से सवाल किया किया, "अगर बीजेपी ने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद शेयर करने के आपके (उद्धव ठाकरे के) प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया होता तो क्या आप वही कहते जो आप आज कह रहे हैं? आप सत्ता के लिए चुप रहते."

यह भी पढ़ें: 'PAK नेता का राहुल गांधी की तारीफ करना चिंता का विषय', राजनाथ सिंह ने कांग्रेस से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget