एक्सप्लोरर

Maharashtra: राज ठाकरे ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

Maharashtra News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ मनसे कार्यकर्ताओं ने उन्हें शेगांव की रैली में काले झंडे दिखाए थे.

Raj Thackeray Rally: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार (27 नवंबर) को महाराष्ट्र के गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की शेगांव की रैली में काले झंडे दिखाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया है. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे बीएमसी चुनाव से पहले मुंबई के सभी बूथ प्रमुखों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बीएमसी का चुनाव फरवरी-मार्च में हो सकता है. 

राज ठाकरे ने कहा कि मनसे के आंदोलन की कामयाबी का स्ट्राइक रेट बाकी पार्टियों से काफी बेहतर है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन हुए आज 16 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इन 16 सालों में हमने जिस भी काम के लिए आंदोलन किया उस आंदोलन को पूरा किया. हमारा स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत रहा है. 

"महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया"

उन्होंने कहा कि हमने महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया. मराठी लोगों के रोजगार के लिए हमेशा लड़ते रहे. रेलवे की परीक्षा देने के लिए बिहार से आए हुए परीक्षार्थियों से हमारे लोगों ने जाकर बातचीत करने की कोशिश की. बदले में हमारे लोगों को गाली दी गई. उसके बाद हमारे कार्यकर्ता आक्रोशित हुए. मीडिया ने दिखाया कि राज ठाकरे उत्तर भारतीय विरोधी हैं. रेलवे के एक आंदोलन से हजारों मराठी लोगों को रेलवे में नौकरी मिली, प्रश्न पत्र मराठी में आने लगा. 

उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम पद पर रहते हुए बीमारी का कारण बताकर घर में बैठने वाले आज घूमने लगे हैं. एकनाथ शिंदे ने एक जादू की लकड़ी घुमाई तो अब घर से बाहर निकले पड़े हैं. उद्धव ठाकरे पैसे के लिए किसी के साथ भी गठबंधन कर लेते हैं. उनका उद्देश्य है कि सिर्फ पैसा आते रहना चाहिए. 

मस्जिद के लाउडस्पीकर को लेकर फिर हुए आक्रामक

मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे फिर आक्रामक हुए और कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर अभी कुछ मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं उतरते तो ट्रक ले जाकर हनुमान चालीसा बजायें. मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर हटाने की बालासाहेब ठाकरे की इच्छा हमने पूरी की. उस वक्त हिंदुत्ववादी कहां थे. मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर मनसे के आंदोलन की वजह से उतारे गए. 

राज ठाकरे ने कहा कि मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि मस्जिदों पर जहां भी आपको अवैध रूप से लाउडस्पीकर लगे दिखाई दे. पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस अगर आपकी शिकायत नहीं सुनती है तो पुलिस स्टेशन के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएं. राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहते हैं कि अगर यहां से गुजराती और मारवाड़ी चले जाएंगे तो यहां उद्योग नहीं बचेगा. बीते 3 से 4 महीने में 2 बड़े उद्योग गुजरात गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

ABP C Voter Survey: गुजरात में राहुल फेल...आंखें खोलने वाले हैं आखिरी वीकली सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget