एक्सप्लोरर

भारत ने चीन पर किया 'मेक इन इंडिया' अटैक, रेलवे ने 44 नयी वंदे भारत ट्रेन के टेंडर रद्द किए

चीन को आर्थिक मोर्चे पर सबक सिखाने पर आमादा भारत सरकार ने सीआरआरसी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए टेंडर ही रद्द कर दिया है.

चेन्नई: भारतीय रेलवे ने 44 नए वंदे भारत ट्रेन सेट रेक के टेंडर को रद्द कर दिया है. अगले एक हफ्ते में नया टेंडर जारी किया जाएगा. वजह है 'मेक इन इंडिया' को प्राथमिकता में लाना. अब नए टेंडर के नियम बदले जाएंगे.

टेंडर रद्द करने का कारण मेक इन इंडिया को गति देना ही है लेकिन यहां एक प्रत्यक्ष कारण चीन की कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाना ही अधिक है. टेंडर रद्द करके अब जब मेक इन इंडिया को ध्यान में रखते हुए इस बड़े टेंडर को नए सिरे से निकाला जाएगा तो उसके नियम भी ऐसे होंगे जिससे कोई चाइनीज कंपनी चाहकर भी बिड नहीं कर पाएगी. फिलहाल ये नियम सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस के 44 नए ट्रेन सेटों को बनाने के टेंडर पर ही लागू होगा. वैसे भी रद्द किए गए टेंडर में सिर्फ एक ही विदेशी कंपनी ने बिड किया था और वो चीन की थी.

पहले मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर टेंडर क्यों नहीं निकाला गया दरअसल, भारतीय रेल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस यानी सेमी हाई स्पीड ट्रेनें लाना एक बड़े सपने की तरह है. रेलवे को उम्मीद थी कि दूसरे कई विकसित देशों की रेल कंपनियां टेंडर में बिड करेंगी जिससे ट्रेन की क्वालिटी और बेहतर हो सकेगी. इसीलिए रेलवे ने इसका ‘ग्लोबल टेंडर’ निकाला. लेकिन टेंडर में ‘बचत’ की गुंजाइश कम देखकर चीन के अलावा किसी कंपनी ने हिस्सा नहीं लिया. लेकिन चीन की कंपनी सीआरआरसी ने बिड कर दिया. अब चीन को आर्थिक मोर्चे पर सबक सिखाने पर आमादा भारत सरकार ने सीआरआरसी को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए टेंडर ही रद्द कर दिया है.

आईसीएफ चेन्नई ने निकाला था टेंडर आईसीएफ यानी इंटिग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई भारतीय रेलवे का अभिन्न हिस्सा है. आईसीएफ चेन्नई ने 44 हाई स्पीड ट्रेन सेट रेक के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया था जिसमें सिर्फ सीआरआरसी ही एक मात्र विदेशी कंपनी थी जिसनें टेंडर में हिस्सा लिया था. कुल 6 कम्पनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया था लेकिन बाकी पांचों कंपनियां भारतीय हैं.

चीन की कंपनी CRRC सीआरआरसी कॉरपोरेशन लिमिटेड चीन की सरकारी कंपनी है. सीआरआरसी ने गुड़गांव की अपनी भारतीय सहयोगी कंपनी पायनियर फिल मेड प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी सीआरआरसी-पायनियर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड बनाया है और इसी के नाम से टेंडर में हिस्सा लिया था. लेकिन अब रेलवे ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत प्रोक्योर्मेंट नॉर्म्स को बदलने का फैसला लेकर चीन को करारा जवाब दिया है.

देश में चल रही हैं 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणासी के लिए किया था. दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है. इसका नाम पहले टी-18 था. इसे आईसीएफ चेन्नई ने बनाया था. ये दोनों ट्रेन सेट सौ प्रतिशत मेक इन इंडिया हैं. आईसीएफ ने प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट को महज 97 करोड़ में बनाया था. इसे 18 महीनों के भीतर ही डिजाइन करके पटरी पर उतार दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में पकड़ा गया ISIS का आतंकवादी, एक नामी हस्ती थी इसके निशाने पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget