एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का निशाना, नोटबंदी को बताया ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का कर्ज माफ करने की चाल

रविवार को कांग्रेस की मुहिम #speakup के तहत अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है, इसलिए गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गई थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए नोटबंदी को पीएम मोदी की सोची समझी चाल बताया. राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस की मुहिम #speakup के तहत अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है, इसलिए गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गई थी. इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए.

हिंदुस्तान के सामने अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल

वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि, आज हिंदुस्तान के सामने एक बहुत बड़ा सवाल है कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था भारत के आगे कैसे निकल गई ? एक समय था जब हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी थी. वहीं मोदी सरकार वर्तमान में अर्थव्यवस्था के बुरे हाल के लिए कोविड को जिम्मेदार ठहराती है लेकिन कोविड तो बांग्लादेश में भी है और बाकी दुनिया में भी है लेकिन हिंदुस्तान पीछे क्यों हैं?

 

पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी है जिम्मेदार

राहुल गांधी आगे कहते हैं कि, भारत की बेहाल अर्थव्यवस्था के लिए कोविड कतई जिम्मेदार नहीं है सच्चाई तो यह है कि इसके पीछे कारण नोटबंदी है और जीएसटी है. चार साल पहले नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरू किया और जनता के पैर पर कुल्हाड़ी मारी. किसानों, दुकानदारों और छोटे मजदूरों को जबरदस्त चोट मिली. मनमोहन सिंह जी ने पहले ही कह दिया था कि, अर्थव्यस्था को दो प्रतिशत का नुकसान होने वाला है, वही देखने को भी मिला.

नोटबंदी पीएम मोदी की सोची-समझी चाल

राहुल गांधी कहते हैं कि, प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सब झूठ था और जनता को इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा कि असलियत में आक्रमण उन पर हो रहा था. नरेंद्र मोदी, जनता के पैसे को उनसे छिनकर अपने गिने चुने दो तीन उद्योगपति मित्रों को देना चाहते थे. राहुल कहते हैं कि नोटबंदी पीएम की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपयों का कर्ज माफ किया जा सके.रही सही कसर पीएम मोदी ने गलत जीएसटी लगाकर पूरी कर दी और मिडिल बिजनेसमैन को और छोटे दुकानदारों को पूरी तरह खत्म कर दिया.

किसानों को बर्बाद कर देना चाहते हैं पीएम मोदी

राहुल कहते हैं कि, पीएम मोदी का इससे भी मन नहीं भरा, अब वे तीन नए कानून लाए हैं. ये कानून किसानों को भी पूरी तरह खत्म करने के लिए और उनके खेतों को उनके हाथों से छिनने के लिए हैं. राहुल गांधी आगे कहते हैं कि, हम सबको मिलकर लड़ना पड़ेगा. पीएम मोदी ने हमारी अर्थव्यवस्था को जो हमारी शान हुआ करती थी उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया है. अब वक्त आ गया है कि हम सब एक साथ मिलकर दोबारा हिंदुस्तान की अर्थवयवस्था को खड़ा करें.

ये भी पढ़ें

अमेरिका की नई उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बारे में 25 बड़ी बातें, पढ़ें अटार्नी जनरल से वाइस प्रेसिडेंट का सफर

अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, पहले संबोधन में कहा- मैं देश को तोड़ने नहीं जोड़ने वाला राष्ट्रपति बनूंगा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget