एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी में किए तीन बड़े बदलाव, खुद किया एक्‍सप्‍लेन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस पैदल मार्च के तहत 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने के बाद 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले पहुंच गए हैं.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी पूरी ताकत भारत जोड़ो यात्रा में झोंकी हुई है. उन्होंने चुनाव प्रचार से भी खुद को काफी दूर कर रखा है. इस यात्रा से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है. यात्रा के बाद उनमें काफी बदलाव भी देखने को मिले. राहुल खुद मानते हैं कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई बदलाव महसूस किए हैं. पहले से ज्यादा धैर्य और दूसरों को सुनने की क्षमता भी इसी में से एक है. 

राहुल गांधी इस पैदल मार्च के तहत 2,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने के बाद रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले पहुंचे. यह भारत जोड़ो यात्रा एक जनसंपर्क पहल है जिसे गांधी ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया था. इस दौरान राहुल लोगों की आवाज बनकर देश से जुड़े कई मुद्दे उठा चुके हैं. कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ है.
 
राहुल गांधी में हुए तीन बड़े बदलाव 

  1. राहुल गांधी ने बताया कि सबसे पहला बदलाव है कि यात्रा के कारण उनका धैर्य काफी बढ़ गया है. अब वह पहले से ज्यादा धैर्य के साथ कोई काम कर सकते हैं. 
  2. अब वह आठ घंटे चलने पर भी नहीं चिढ़ते. चाहे कोई उन्हें धक्का दे या खींचे. उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता है, जबकि पहले वह दो घंटे में भी चिढ़ जाते थे. क्योंकि अगर आप यात्रा में चल रहे हैं और दर्द का अनुभव करते हैं, तो आपको इसका सामना करना होगा, आप हार नहीं मान सकते.
  3. उन्होंने कहा कि तीसरा, दूसरों को सुनने की उनकी क्षमता भी पहले के मुकाबले बेहतर हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मेरे पास आता है तो मैं उसे ज्यादा धैर्य से सुनता हूं. मुझे लगता है कि ये सभी चीजें मेरे लिए काफी लाभदायक हैं.’’

शुरुआत में पुरानी चोट ने किया परेशान 

अपना अनुभव शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने पैदल मार्च शुरू किया, तो उन्हें एक पुरानी चोट के कारण उनके घुटनों में दर्द महसूस हुआ, जो पहले ठीक हो गई थी. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही थी, साथ ही डर था कि ऐसी हालत में वह चल भी पाएंगे या नहीं. हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने इस डर का सामना किया क्योंकि उन्हें चलना था. 

ये भी पढ़ें: West Bengal: सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों पर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget