एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi: 'वायनाड के लोग ये सोचें कि उनको दो सांसद मिले हैं', रायबरेली के लिए राहुल गांधी की हां, दिया ये खास मैसेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है. इसको लेकर उन्होंने वायनाड की जनता को भी संदेश दिया है.

Rahul Gandhi Message To Wayanad People: कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह से उन्हें जीत मिली. अब उन्होंने यूपी की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया है और वायनाड सीट छोड़ दी है. ऐसे में राहुल गांधी ने कहा कि इसका फैसला करना बेहद ही मुश्किल था. उन्होंने ये भी कहा कि वायनाड से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगीं और वो आते जाते रहेंगे. 

उन्होंने कहा, "रायबरेली और वायनाड की जनता से मेरा दिल से लगाव है. मेरे लिए फैसला करना बेहद ही मुश्किल था. प्रियंका गांधी अब वायनाड से चुनाव लड़ेंगी लेकिन मैं भी वहां पर जाता रहूंगा. जो वादे हमने वायनाड के लिए किए थे, उनको हम पूरा करेंगे. रायबरेली से मेरा दिल का रिश्ता है. वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरा मैं हूं. वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं."

राहुल गांधी ने क्यों छोड़ी वायनाड सीट?

राहुल गांधी ने कहा, "मेरा वायनाड और रायबरेली से भावनात्मक जुड़ाव है. मैं पिछले 5 सालों से वायनाड से सांसद था. मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं भी समय-समय पर वायनाड का दौरा करूंगा. रायबरेली से मेरा पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन फैसला था."

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी और मैं सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी. रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता. मैं रायबरेली में अपने भाई की भी मदद करूंगी. हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: राहुल गांधी देंगे इस्तीफा और वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget