एक्सप्लोरर

AAP कल 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली करेगी आयोजित, राहुल गांधी को भी निमंत्रण

आम आदमी पार्टी ने कहा कि कल की रैली में आमंत्रित नेताओं में शरद पवार, शरद यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी नीत एनडीए सरकार को घेरने के लिए बुधवार को आयोजित पार्टी की ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’’ रैली में आमंत्रित किया है. आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ‘‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’’ रैली में आमंत्रितों में शामिल हैं जिसका आयोजन यहां 13 फरवरी को होना है.

उन्होंने कहा, ‘‘रैली में आमंत्रित अन्य नेताओं में शरद पवार, शरद यादव, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, चंद्रबाबू नायडू शामिल हैं.’’ आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप के इस कार्यक्रम में वे सभी शामिल होंगे जिन्होंने इस महीने के शुरू में कोलकाता में आयोजित बनर्जी की रैली में हिस्सा लिया था.

आपको बता दें कि विपक्षी पार्टियां लगातार रैलियां आयोजित कर रही है. 19 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता में रैली का आयोजन किया था. इस रैली में 20 से अधिक पार्टियां शामिल हुई थी.

वहीं सोमवार को दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर सोमवार को एक दिन का अनशन किया. उनके समर्थन में विपक्षी दलों के कई नेता भी आए. बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के संजय राउत भी नायडू के धरना स्थल पर पहुंचे. राउत ने कहा कि शिवसेना के प्रतिनिधि के तौर पर वह आए हैं.

राफेल डील: संसद में आज पेश हो सकती है CAG रिपोर्ट, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नायडू ने रात में आठ बजकर 20 मिनट पर अपना एक दिन का अनशन खत्म कर दिया. पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने नायडू को पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई.

नायडू से मुलाकात करने वाले नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के माजिद मेमन, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, द्रमुक के तिरुचि शिवा, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget