एक्सप्लोरर

'BJP की एजेंसियां पहला बड़ा अरेस्ट अरविंद केजरीवाल का करने जा रही है, दूसरा...', राघव चड्ढा का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि बीजेपी की रणनीति है कि टॉप नेता को जेल में डाल दो. उन्होंने इस दौरान कई नेताओं के नाम लिए.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुरुवार (2 नवंबर) को शराब नीति मामले में होने वाली पूछताछ से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार पर हमलावर है. पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार (1 नवंबर) को कहा कि बीजेपी के एक प्रत्याशी के खिलाफ इंडिया (विपक्षी गठबंधन) का एक प्रत्याशी उतरता है तो बीजेपी हारती हुई दिखती है. ऐसे में बीजेपी की रणनीति है कि टॉप नेता को जेल में डाल दो, अगर उसे जेल में डाल दिया तो वो चुनाव कैसे लड़ पाएगा. 

चड्ढा ने कहा, ''बीजेपी की एजेंसियां इस कड़ी में पहला अरेस्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करने जा रही है. केजरीवाल को जेल में डालो और दिल्ली की 7 सीटें अपनी जेब में डालो. दूसरा अरेस्ट झारखंड राज्य से हेमंत सोरेन साहब का करेंगे. यहां लोकसभा की 14 सीटें हैं.''

सांसद ने कहा, ''फिर बिहार में, जहां 40 सीटें हैं, जहां नीतीश कुमार के बीजेपी का दामन छोड़ने के बाद नीतीश की गिरफ़्तारी कि योजना बनी, फिर तेजस्वी यादव को गिरफ्तार करेंगे. फिर पश्चिम बंगाल जहां ममता बनर्जी को हराना मुश्किल है इसलिए इन्हें और अभिषेक बनर्जी को जेल में डालेंगे.''

पिनराई विजयन का किया जिक्र

राघव चड्ढा ने कहा, ''फिर केरल में दस्तक देंगे जहां पिनराई विजयन सीएम हैं, जहां 20 में से एक भी लोकसभा सीट बीजेपी के पास नहीं है, वहां बीजेपी खाता खोलना चाहती है इसलिए वे विजयन को गिरफ़्तार करना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा, ''इसके बाद 39 सीटों वाली तमिलनाडु में एंट्री करने के लिए बीजेपी एमके स्टालिन के करीबियों को पकड़ में जेल में डालेगी. उनके एक मंत्री को जेल में डाल चुके हैं. अगली दस्तक तेलंगाना में दी जाएगी. जहां BRS पार्टी के केसीआर और उनके बेटा-बेटी को गिरफ्ता किया जाएगा. अंतिम दस्तक महाराष्ट्र में होगी, जहां बैक डोर से सरकार बनने के बाद लोगों की सहानुभूति उद्धव ठाकरे के साथ है. उन्हें कमजोर करने के लिए उनकी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला जाएगा.''

राघव चड्ढा ने दिए ये आंकड़े

राघव चड्ढा ने कहा कि 2014 से 2022 के बीच नेताओं पर जितने मुकदमे हुए उनमें से 95 फीसदी बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हुए. इस दौरान 125 बड़े नेताओं पर मुकदमे हुए, उनमें से 118 बीजेपी के राजनीतिक विरोधी हैं. इंडिया गठबंधन बनने से बीजेपी पूरी तरह से घबरा गई है, क्योंकि I.N.D.I.A. के बाद बीजेपी को डर सता रहा था कि उनके खिलाफ गठबंधन का एक उम्मीदवार उनके लिए भारी पड़ेगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल को ED करेगी गिरफ्तार? AAP नेताओं के दावों ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget