एक्सप्लोरर

सीएम अरविंद केजरीवाल को ED करेगी गिरफ्तार? AAP नेताओं के दावों ने उठाए सवाल

Arvind Kejriwal Summon: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कैद में हैं.

Delhi Excise Policy: क्या गुरुवार (2 नवंबर) को जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी दफ़्तर पूछताछ के लिए जाएंगे तो क्या वो गिरफ्तार हो सकते हैं? पार्टी नेता एक सुर में कहते हुए जरूर नजर आ रहे हैं कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है. सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल हर तरह की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कई विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं.


आप नेता गोपाल राय से भी जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान बहुत सारे नेता अंदर चले गए थे, लेकिन लड़ाई नहीं थमी और अगर तानाशाह सबको जेल में बंद करवा रहा है तो इसका ये मतलब है कि तानाशाह खत्म होने वाला है.

क्या अटकलें लगाई जा रही है?
इस बीच ये समझना भी जरूरी होगा कि आख़िर क्यों अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में समन किया है. क्यों उनकी गिरफ्तारी की अटकलें लगाई जा रही है. इसको कुछ इस तरह समझिए

जांच एजेंसियों का दावा है कि अरविंद केजरीवाल के नाम का ज़िक्र गवाहों और आरोपियों के बयान में आया है. आरोपी विजय नायर केजरीवाल का करीबी था और उसने शराब कारोबारियों को बताया कि वो शराब नीति पर मुख्यमंत्री से चर्चा करता है. इसी आधार पर ईडी पूछताछ करके इस मामले में केजरीवाल की भूमिका की कड़ी जोड़ने की कोशिश करेगी.

बीजेपी क्या कह रही है?
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस पूरे मामले की कड़ी केजरीवाल से ही जुड़ती है. क्या इतना बड़ा मामला बिना केजरीवाल के जानकारी के हो सकता है? 

उन्होंने आगे कहा कि पॉलिसी को दस महीने में वापस क्यों लिया? क्या ये गोवा और पंजाब चुनाव में मदद के लिए लाया गया था. बीजेपी का इससे कोई लेना देना नहीं है.  केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं. ऐसे में अब ईडी के सामने जाए.

ये भी पढ़ें- Telangana Election: '...BJP की पूरी मदद CM केसीआर करते हैं', राहुल गांधी का BRS पर वार, असदुद्दीन ओवैसी भी निशाने पर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget