एक्सप्लोरर

'हमने नहीं मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा', CM के ऐलान पर क्या बोले हड़ताली डॉक्टर्स?

Kolkata Rape Murder Case: हड़ताली डॉक्टरों ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी टिप्पणियों के जरिए आरजी कर मुद्दे पर गतिरोध के लिए डॉक्टरों को दोषी ठहराने का प्रयास कर रही हैं.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में हड़ताली डॉक्टरों के बैठक में न आने पर गुरुवार (12 सितंबर) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसमें सियासी कनेक्शन का जिक्र किया. सीएम ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि मैं सत्ता की भूखी नहीं हूं और मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं. वहीं,डॉक्टरों ने बैठक न होने का जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की सरकार को बताया. उन्होंने कहा कि हमने कभी ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं मांगा.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आंदोलनकारी डॉक्टरों ने बैठक के लाइव टेलीकास्ट की अनुमति नहीं देने की कठोरता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को दोषी ठहराया. प्रदर्शनकारियों ने ये भी कहा कि हमने कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सीएम ममता बनर्जी से कभी इस्तीफा नहीं मांगा.

'डॉक्टरों को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहीं सीएम'

हड़ताली डॉक्टरों ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी टिप्पणियों के जरिए आरजी कर मुद्दे पर गतिरोध के लिए डॉक्टरों को दोषी ठहराने का प्रयास कर रही हैं. डॉक्टरों ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

पीटीआई के मुताबिक हड़ताली डॉक्टरों में से एक ने कहा, ''मुख्यमंत्री की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम चाहते थे कि बातचीत हो, लेकिन ममता सरकार बैठक की लाइव टेलीकास्ट की अनुमति नहीं देने पर अड़ा हुआ था. हमारी मांगें जायज हैं. हम बैठक की पारदर्शिता के लिए लाइव स्ट्रीमिंग चाहते थे.''

दो घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ बातचीत के लिए गुरुवार को शाम 5 बजे सीएम ममता बनर्जी नबन्ना में इंतजार कर रही थीं. उन्होंने हड़ताली डॉक्टरों का दो घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार किया. प्रतिनिधिमंडल के न आने पर सीएम ने कहा कि अब आगे की बैठक मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ ही होगी.

क्यों नहीं बनी बैठक पर बात?

एक महीने से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने ममता सरकार की ओर से बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग न कराने को लेकर बातचीत से इनकार कर दिया था. बैठक में डॉक्टरों के शामिल न होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता इंतजार कर रही थी, आज कम से कम इसका समाधान निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं उनसे माफी चाहती हूं कि हम डॉक्टरों को ड्यूटी पर वापस नहीं ला सके.

ये भी पढ़ें:

'मैं इस्तीफा देने को तैयार', डॉक्टरों के बैठक से इनकार पर ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget