एक्सप्लोरर

Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर डटे प्रदर्शनकारी किसान, घर-खेतों में बच्चों ने संभाला मोर्चा

नए बने कृषि बिलों के खिलाफ 18वें दिन भी किसानों का धरना जारी है. वहीं दूसरी तरफ किसानों के परिवार ने अब खेतों की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली है. और बच्चों से लेकर महिलाएं सभी खेतों में काम कर रहे हैं.

किसानों का प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पंजाब के ज्यादातर किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर जमे हुए हैं. उधर उनके परिवार के सदस्य घर पर गेहूं की खड़ी फसल की देखरेख कर रहे हैं और खेती-बाड़ी से जुड़े अन्य कामकाज भी संभाल रहे हैं. घर के वयस्क पुरूष सदस्यों की अनुपस्थिति में महिलाएं अपने बच्चों के सहयोग से खेतों की सिंचाई करने, उनमें उर्वरकों का छिड़काव करने, मवेशियों की देखरेख करने और उनके लिए चारा काटने का काम कर रही हैं. इस तरह, खेती-बाड़ी का पूरा काम संभाल कर महिलाएं अपने पति और जवान बेटों को ये आश्वस्त कर रही हैं कि वे घर की चिंता ना करें और आंदोलन पर ध्यान दें.

बच्चे कर रहे हैं खेतों में मदद

अमृतसर जिले के झीटा कलां गांव की निवासी परमजीत कौर ने कहा कि बच्चों की मदद से हम गेहूं की फसल, पशुओं की देखरेख कर रहे हैं और अन्य काम कर रहे हैं. कौर के पति हरजीत सिंह एक किसान नेता हैं, जो अभी दिल्ली से लगी सीमा पर किसानों के आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं. परमजीत कौर के दो बच्चे हैं, मनमीत कौर और युवराज सिंह. दंपती के बच्चे अब अपनी मां को खेती और दूसरे कामकाज में पूरे उत्साह के साथ मदद कर रहे हैं.

कनाडा में करना चाहते हैं पढ़ाई

कौर के दोनों बच्चों ने IELTS की परीक्षा पास की है. और दोनों ही बच्चे अब विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं. युवराज अभी खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और पशुओं की देखरेख कर रहे हैं. बारहवीं पास कर चुके युवराज ने बताया कि मैंने पहली बार गेहूं की बुवाई की है. कनाडा में पढ़ाई करने के इच्छुक, युवराज की 20 वर्षीय बहन मनमीत कौर ने कहा कि हमने खेती का काम पहले कभी नहीं किया था. हम अपनी पढ़ाई में लगे हुए थे. मेरा काम रसोई तक सीमित था लेकिन अब खेती के काम में भी हाथ बंटा रही हूं. मैं सब्जियों के खेतों की देखरेख और दूसरे काम करती हूं.

तीन बच्चों की मां कर रही है घर और खेत के काम 

उधर दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे एक दूसरे किसान की पत्नी जसप्रीत कौर ने बताया कि वो बठिंडा जिला स्थित अपने जेठुके गांव में पशुओं की देखभाल कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी अपने पति की गैरमौजूदगी में गाय और भैंस का दूध निकालती हूं. उनका परिवार अपनी आजीविका चलाने के लिए दूध बेचता है. जसप्रीत ने कहा कि उन्होंने खेतों की सिंचाई के लिए और यूरिया का छिड़काव करने के लिए कुछ मजदूरों को काम पर रखा है. तीन बच्चों की मां जसप्रीत ने कहा कि समस्याएं हैं लेकिन हमें उनका सामना करना होगा.

भारतीय किसान यूनियन के महासचिव का बयान

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि कई इलाकों में ग्रामीण और श्रमिक उन किसानों के खेतों में सिंचाई करने के लिए आगे आए हैं, जो कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली से लगी सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई गांवों में समितियां भी गठित की गई हैं, जहां ग्रामीण उन किसानों की फसलों की सिंचाई कर रहे हैं जो प्रदर्शन स्थल पर जमे हुए हैं.

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों की आशंका है कि ये नए कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP की व्यवस्था को खत्म कर देंगे और उन्हें बड़े कॉरपोरेट समूहों की दया का मोहताज बना देंगे। कई दौर की बातचीत हो चुकी है और प्रदर्शनकारी किसानों ने नए कृषि कानूनों में संशोधन करने की केंद्र सरकार की पेशकश को खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें -

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
नई दिल्ली में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय ने बताया
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने हाई कोर्ट का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
पॉक्सो मामले में बंदी साई भागीरथ ने HC का किया रुख, CM रेवंत रेड्डी के आदेश के कुछ ही घंटों बाद जमानत के लिए दिया आवेदन
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget