एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: जामिया में प्रदर्शन से यूपी प्रशासन सतर्क, सीएम योगी ने की शांति की अपील

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन की आग अब असम, दिल्ली के बाद यूपी में भी देखने को मिल रही है. यूपी के लखनऊ, अलीगढ़ समेत कई जगह प्रदर्शन हुआ. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है.

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद यूपी के 6 जिलों में भी हिंसा की आशंका को देखते हुए एहतियात बरते जा रहे हैं. हिंसा की आशंका के चलते यूपी के जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है. प्रदेश में अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, कासगंज और बरेली में धारा 144 लागू की गई है. साथ ही मेरठ, सहारनपुर और अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है.

एएमयू में छात्रों का प्रदर्शन

इससे पहले एएमयू में रविवार शाम को छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी. प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प के दौरान हुए पथराव में अलीगढ़ के डीआईजी समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए थे. एएमयू में तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है. अलीगढ़ में आसपास के जिलों से वरिष्ठ अधिकारी लगा दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान जारी कर शांति और सौहार्द कायम रखने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के सन्दर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए यह भी आवश्यक है कि सभी के द्वारा कानून का पालन किया जाए. राज्य में कायम अमन चैन के माहौल को प्रभावित करने की किसी को अनुमति नहीं है.

लखनऊ में भी हुआ प्रदर्शन

जामिया में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद लखनऊ में भी छात्रों ने प्रदर्शन किया. रविवार को देर रात छात्र धरना देने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास पहुंच गए. नदवा कॉलेज के छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया और छात्रों को पुलिस ने वापस भेज दिया.

ये भी पढ़े

Exclusive: NRC और नागरिकता कानून पर अपना एजेंडा लागू कर रही है बीजेपी-प्रशांत किशोर नागरिकता कानून: झारखंड में बोले पीएम मोदी- आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से पता चल जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget