एक्सप्लोरर

GDP को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- नाकामी के चलते बर्बाद कर दी अर्थव्यवस्था

प्रियंका गांधी ने जीडीपी विकास दर में गिरावट को लेकर आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी नाकामी के चलते देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया.

नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी हुए जीडीपी के आंकड़ों के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आर्थिक विकास दर को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका गांधी ने जीडीपी विकास दर में गिरावट को लेकर आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपनी नाकामी के चलते देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया.

साथ ही प्रियंका ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा कि "वादा तेरा वादा, 2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर की होगी. क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा."

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि आज जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी हो गई है. जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं. तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को बीजेपी सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है.

इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी गिरती जीडीपी को लेकर बीजेपी को घेरा था. सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है. उन्होंने ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार के आर्थिक सोच के दिवालियेपन का नतीजा है कि GDP की दूसरे तिमाही की ग्रोथ पिछले 6 साल में सबसे कम हो गई है.

सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के लिए जीडीपी का मतलब गोडसे डिवाइसिव पॉलिटिक्स है जिसकी ग्रोथ लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि गिरती अर्थव्यवस्था की वजह से देश अब बर्बादी की कगार पर खड़ा हो चुका है जिसकी जिम्मेदार मोदी सरकार है और अब मोदी जी को सामने आकर फेल्ड मोदीनॉमिक्स और पकौड़ानॉमिक्स जो वो देश को पिछले 6 साल से बेचते आए हैं, उसपर स्पष्टीकरण देना चाहिए.

ये भी पढ़ें

पुलिस रिफॉर्म से ज्यादा पुलिसिंग में रिफॉर्म की जरूरत-अमित शाह

हैदराबाद रेप कांड: आरोपियों को सजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget