एक्सप्लोरर

कांग्रेस चीफ के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरा- जनता को अब BJP पर भरोसा नहीं, PM पर कही ये बात

Priyanka Gandhi on Modi Government Promises: प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना, और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में जनता की भलाई के लिए वादों को तुरंत पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं.

Priyanka Gandhi on Modi Government Promises: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के सामने बार-बार खोखले वादे किए हैं, जिससे देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को ध्वस्त किया गया है. प्रियंका ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी वादों पर की गई टिप्पणियों के बाद की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पार्टी को अब एहसास हो रहा है कि अवास्तविक वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें लागू करना मुश्किल या असंभव है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप सच से परे हैं.

'कांग्रेस ने चुनावी वादों की किया पूरा'

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने वादों को पूरा करने में कोई देरी नहीं की है. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना, और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां जनता की भलाई के लिए वादों को तुरंत पूरा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने जिस राज्य में जनता से जो वादे किए, अगला चुनाव आने का इंतजार किए बिना, सरकार बनते ही उन्हें पूरा करने का काम शुरू किया है. चाहे कर्नाटक हो, तेलंगाना हो या हिमाचल प्रदेश, कांग्रेस की सरकारों वाले प्रदेशों में जनता का पैसा जनता की जेब में प्रतिदिन गारंटियों के मार्फत डाला जा रहा है." प्रियंका ने मोदी सरकार की कई योजनाओं पर भी सवाल उठाए, जैसे कि '100 दिन की योजना', '2047 के रोडमैप के लिए 20 लाख लोगों की राय लेना', और 'हर साल दो करोड़ नौकरियां'.

बीजेपी के वादों पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के वादे झूठे साबित हो चुके हैं और अब जनता को इन पर कोई भरोसा नहीं है. प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय सत्य का सहारा लेकर अपने पद की गरिमा बहाल करने पर ध्यान देना चाहिए. उनके अनुसार, यह समय है कि प्रधानमंत्री अपनी वादों के प्रति गंभीरता दिखाएं और देशवासियों का विश्वास फिर से हासिल करें.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पप्पू यादव को लेकर उनके किस रिश्तेदार के मन में है डर, बिना नाम लिए सांसद ने कर दिया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के खिलाफ याचिका दाखिल, केरल हाईकोर्ट ने की खारिज
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के खिलाफ याचिका दाखिल, केरल हाईकोर्ट ने की खारिज
दरगाह के पास दीपक जलाने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ SC पहुंची विजय सरकार, जानें पूरा मामला
दरगाह के पास दीपक जलाने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ SC पहुंची विजय सरकार, जानें पूरा मामला
Exclusive: नीट एग्जाम, कॉकरोच पार्टी से राहुल के आरोपों तक…, धर्मेन्द्र प्रधान का वादा, बोले- हर चुनौती का रखेंगे ध्यान
नीट एग्जाम, कॉकरोच पार्टी से राहुल के आरोपों तक…, धर्मेन्द्र प्रधान का वादा- 'हर चुनौती का रखेंगे ध्यान'
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT रिपोर्ट में चोरी का जिक्र! ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी गंभीर सवाल
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
किस नंबर की जर्सी पहन इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? डेब्यू से पहले खुला बड़ा राज
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी
Embed widget