एक्सप्लोरर

दो सालों से बंद है दो हजार के नोटों की छपाई, जानिए क्या है इसकी वजह

बीते दो सालों से दो हजार रुपए के नोटों की छपाई नहीं हो रही है. सरकार का कहना है कि आरबीआई की ओर से किसी प्रकार की मांग नहीं होने के कारण इसकी छपाई नहीं की जा रही है.

नई दिल्लीः देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 में बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में नोटबंदी का एलान किया था. उस समय कालेधन को बढ़ावा देने से रोकने के लिए सरकार ने 500 रुपए और एक हजार रुपए के नोट के प्रचलन को बंद कर दिया था. जिसके 500 रुपए और दो हजार के नए नोट प्रचलन में आए थे. अब सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बीते दो साल से दो हजार के नए नोटों की छपाई रुकी हुई है.

दो साल से नहीं हुई 2000 के नोट की छपाई लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि बीते दो सालों में दो हजार रुपए के नोटों की छपाई पर रोक लगी हुई है. उनका कहना है कि नोटों की छपाई से पहले आरबीआई और सरकार आपस में बातचीत कर इस पर फैसला लेते हैं. वहीं 2019-20 और 2020-21 में दो हजार के एक भी नोट की छपाई के लिए कोई भी ऑर्डर नहीं आया है.

प्रचलन में कम हुए 2000 के नोट फिलहाल सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि नोटों की जमाखोरी को रोकने के लिए दो हजार के नोटों की छपाई पर रोक लगाई गई है. अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 30 मार्च 2018 को 2000 रुपए के तकरीबन 336.2 करोड़ नोट प्रचलन में थे. जबकी 26 फरवरी 2021 को 2000 रुपए के नोटों की संख्या मात्र 249.9 करोड़ रह गई है.

साल दर साल कम हुई छपाई बता दें कि साल 2016 में प्रचलन में आने के बाद से ही दो हजार रुपए के नोटों की छपाई में लगातार कमी देखी गई है. आरबीआई के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 के लिए तकरीबन 354 करोड़ दो हजार के नोट छापे गए थे. जिसके बाद वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 11.15 करोड़ दो हजार रुपए के नोट ही छापे गए. वहीं 2018-19 में तकरीबन 4.669 करोड़ दो हजार रुपए के नोटों की छपाई हुई. जिसके बाद अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक दो हजार के नोटों की छपाई नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ेंः

अभिषेक बनर्जी का तंज, अमित शाह की रैली से ज्यादा लोग तो 'JCB की खुदाई' देखने जुट जाते हैं

पिछले पांच सालों में भारत के हथियारों के आयात में 33 प्रतिशत की आई गिरावट, ग्लोबल थिंकटैंक सिपरी की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget