एक्सप्लोरर

वाराणसी जाकर देव दीपावली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, गंगा घाट पर रिकॉर्ड 11 लाख दिए जलाए जाएंगे

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में देव दीपावाली मनाएंगे और इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. आज शाम को गंगा घाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और शिव की नगरी काशी 11 लाख दियों से जगमगाएगी.

नई दिल्लीः अयोध्या में दीपावली के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी में देव दीपावली का भव्य आयोजन करने की तैयारी में है. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देव दीपावली के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं. देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके स्वागत में वाराणसी में मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि इस बार देव दीपावली के मौके पर रिकॉर्ड 11 लाख दिये जलाए जाएंगे.

चेतसिंह घाट पर होगा भव्य लेजर शो

इस बार देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के साथ ही इसका आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है. जिसके लिए वाराणसी के चेतसिंह घाट पर भव्य लेज़र शो का रिहर्सल किया गया. रावण रचित शिव तांडव स्तोत्रम् शिव स्तुति, ॐ नमः शिवाय के उद्घोष पर भव्य लेज़र शो का रिहर्सल किया गया. पीएम मोदी के लिए विशेष रूप से इस लेज़र शो को तैयार किया गया है. 2 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगे पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 2 बज कर 10 मिनट पर वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अपनी तैयारी करने के लिए लोकनिर्माण, पर्यटन, नगर निगम समेत अन्य विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. 8.15 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकलेंगे प्रधानमंत्री मोदी शाम को 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे. रविदास घाट पहुंच कर वह कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और 8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे. आज गंगास्नान भी है बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों व तालाब में स्नान का विशेष महत्व होता है. चूंकि इस बार दिवाली दो दिन है इसीलिए देव दिवाली 29 नवंबर को होगी जबकि 30 नवंबर को सुबह लोग गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाएंगे. ऐसे करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़ें

चार लोगों की जान बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली की उड़ान 30 मिनट देरी से रवाना हुई, पढ़ें पूरा मामला

सरकार किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वो ‘आतंकवादी’ हों- संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget