एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति कोविन्द ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया, सैनिकों का आभार जताया

कोविन्द ने कहा कि वह चौकी पर तैनात जवानों को यह विश्वास दिलाने के लिए सियाचिन आए हैं कि हर देशवासी और भारत सरकार उनके और उनके परिवार-जनों के लिए सदैव साथ खड़ा है.

सियाचिन (जम्मू कश्मीर): राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने आज दुनिया में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्‍थित युद्ध-क्षेत्र सियाचिन में सेना के बेस कैंप का दौरा किया और वहां तैनात जवानों के प्रति आभार प्रकट किया. राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले लगभग 34 सालों में सियाचिन के कठिन मोर्चे पर तैनात बहादुर सैनिकों के वीरतापूर्ण प्रदर्शन से देशवासियों को यह भरोसा मिला है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं.

कोविन्द ने कहा कि वह चौकी पर तैनात जवानों को यह विश्वास दिलाने के लिए सियाचिन आए हैं कि हर देशवासी और भारत सरकार उनके और उनके परिवार-जनों के लिए सदैव साथ खड़ा है. सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के राष्‍ट्रपति और तीनों सेनाओं के सर्वोच्‍च कमांडर के रूप में आज वह उनके बीच भारत के सैन्‍य बलों के लिए पूरे देश का आभार संदेश लेकर आए हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि सियाचिन दुनिया का सर्वाधिक ऊंचाई पर स्‍थित युद्ध-क्षेत्र है और यहां की कठोरतम जलवायु में सामान्‍य जीवन जीना ही कठिन है.

राष्ट्रपति कोविन्द ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया, सैनिकों का आभार जताया

कोविन्द ने कहा, ‘‘ऐसी परिस्‍थिति में दुश्‍मन से युद्ध के लिए तत्‍पर रहना तो बहुत ही मुश्किल होता है. कठोरतम प्राकृतिक चुनौतियों के बीच देश की रक्षा में लगे हुए अपने ऐसे वीर जवानों से आमने-सामने मिलना ही मेरे लिए गर्व की बात है. आप सबसे मिलने की उत्सुकता का एक विशेष कारण था, आप तक यह संदेश पहुंचाना कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सभी सैन्‍य कर्मियों और अधिकारियों के लिए हर भारतवासी के दिल में विशेष सम्मान है.’’

राष्ट्रपति ने कुमार चौकी का भी दौरा किया. कोविन्द सियाचिन का दौरा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं. इससे पहले अप्रैल 2004 में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने दौरा किया था. कोविंद पिछले 14 वर्षों में सियाचिन की यात्रा करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं.

राष्ट्रपति कोविन्द ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया, सैनिकों का आभार जताया

उन्होंने सियाचिन में चौकी पर तैनात सैनिकों से कहा कि आप सबका जब भी दिल्ली आना हो, तो राष्ट्रपति भवन को देखने जरूर आएं. आप सबका राष्ट्रपति भवन में स्वागत है.

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए अंबू भी साथ थे. प्रवक्ता ने कहा कि थोइस हवाईपट्टी पर आने के बाद राष्ट्रपति सियाचिन गए और ग्लेशियर का हवाई सर्वेक्षण किया.

राष्ट्रपति ने सियाचिन युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि दी. यह स्मारक 11,000 सैनिकों और अधिकारियों के बलिदान की निशानी है. सियाचिन की कुछ चौकियां 20 हजार फुट से भी अधिक ऊंचाई पर हैं. इस क्षेत्र का तापमान शून्य से 52 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget