एक्सप्लोरर

कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में 14 दिसंबर को बड़ी रैली, 'मोदी है तो मंदी है' के नारे से किया जाएगा सरकार पर तीखा हमला

कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 14 दिसंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रही है. इस रैली को लेकर पार्टी ने काफी व्यापक तैयारी की है.

नई दिल्ली: दिल्‍ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' को हिट कराने के लिए पार्टी हर मोर्चे पर काम कर रही है. एक तरफ जहां पार्टी ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी प्रदेश के अध्यक्षों को टारगेट दे दिया है तो, वहीं दूसरी तरफ रैली के स्लोगन से लेकर सोशल मीडिया के जरिये भीड़ जुटाने तक का काम चल रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए मुद्दों की पूरी लिस्ट तैयार की है. इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरेगी. पार्टी का कहना है कि देश बदलाव के लिए तैयार है, हर वर्ग बीजेपी की नीतियों से परेशान है. जीडीपी गिरती जा रही है और देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. देश में बेरोजगारी व्याप्त है. मंदी के इस दौर में महंगाई ने देश की जनता को और संकट में डाल दिया है. किसानों पर अत्याचार हो रहा है.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि क़रीब बीस हज़ार राहुल गांधी के मुखौटे तैयार किए गए हैं. इसे यूथ कांग्रेस के लड़के पहन कर रैली में मौजूद रहेंगे. इतना ही नही बीजेपी के स्लोगन “मोदी है तो मुमकिन है'' की भी कांग्रेस पार्टी ने काट ढूंढ ली है. पार्टी के रणनीतिकार ने क़रीब बीस हज़ार टी शर्ट बनवाई है जिसपर लिखा है “मोदी है तो मंदी है''.

हालांकि, इस रैली का आयोजन सोनिया गांधी के नेतृत्व में होना है लेकिन इसका मकसद कांग्रेस के भीतर एक बार फिर राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करना है. रैली में सभी कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्‍यमंत्री, सभी वरिष्ठ नेता और सभी राज्यों के प्रभारियों को मंच पर जगह दी जाएगी. कोशिश होगी कि सभी राज्यों के सीएम का भाषण भी 10 मिनट का कराया जाए ताकि सरकार के खिलाफ माहौल को दिल्ली में एक अखिल भारतीय स्वरूप दिया जा सके.

बूंदाबांदी से राजधानी दिल्ली में बढ़ी सर्दी, आने वाले दिनों में और नीचे जाएगा पारा

निर्भया केस: तिहाड़ प्रशासन को दोषियों की दया याचिका खारिज होने का इंतजार, फिर एक ही तख्ते पर दी जाएगी फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget