एक्सप्लोरर

प्रतीक बब्बर ने गोवा पुलिस को ब्लड सैंपल देने से किया इनकार, स्कूटर में मारी थी टक्कर

गोवा पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपना ब्लड का सैंपल देने से इनकार कर दिया है. प्रतीक की कार ने एक स्कूटर को तब टक्कर मारी थी.

पणजी: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने गोवा पुलिस को अपने ब्लड का नमूना देने से इनकार कर दिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस यह जांच करने के लिए उनके ब्लड का नमूना लेना चाहती है. जिससे वो जान सके कि क्या वह शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे?

बब्बर की कार ने बुधवार शाम को पणजी-मापुसा राजमार्ग पर एक स्कूटर को कथित तौर पर टक्कर मारी जिसके बाद उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. पोरवोरिम पुलिस थाने के निरीक्षक परेश नाइक ने कहा, ‘‘जब बब्बर को मापुसा शहर में सरकारी असिला हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया तो उन्होंने अपने खून का नमूना देने से इनकार कर दिया.’’

मोटर वाहन एक्ट के तहत मामला दर्ज उन्होंने बताया कि मोटर वाहन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह जांच की जा रही है कि क्या बब्बर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है क्योंकि स्कूटर चालक ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बब्बर ने उन्हें धमकाया था. नाइक ने बताया कि बब्बर को पूछताछ के लिए गुरुवार को पोरवोरिम पुलिस थाने बुलाया गया है.

शिकायकर्ता 21 साल के पाउलो कोरिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रतीक की कार ने उनके स्कूटर को तब टक्कर मारी जब वह अपनी बहन के साथ जा रहे थे. कार को बब्बर चला रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बहस हुई और बब्बर ने उनके खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया.

एक्टर और कांग्रेस नेता राज बब्बर के बेटे हैं प्रतीक बब्बर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बब्बर ने अपनी एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि कोरिया ने उनकी कार की खिड़की तोड़ दी. कार को जब्त कर लिया गया है. अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने ‘‘जाने तू या जाने ना’’, ‘‘धोबी घाट’’, ‘‘दम मारो दम’’ और ‘‘माय फ्रेंड पिंटो’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget