एक्सप्लोरर

पोस्टमैन बना ड्रोन! पहाड़ों तक पहुंचाएगा पार्सल, पोस्टल विभाग ने यहां शुरू कर दी सेवा

Pilot Project In Arunachal: अरुणाचल प्रदेश में पोस्टल विभाग पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन से पार्सल की डिलीवरी करेगी. फिलहाल इसका ट्रायल किया जा रहा है. हालांकि, नार्थ ईस्ट में ड्रोन सर्विस शुरू कर दी गई है.

Pilot Project In Arunachal: पोस्टमैन को पार्सल पहुंचाते तो आपने देखा ही होगा पर अब ड्रोन से भी पार्सल डिलीवर किया जाएगा. फास्ट कुरिअर और पार्सल सर्विसों के बीच सर्विस और पहचान बनाए रखने के लिए पोस्टल डिपार्टमेंट ने नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश में ड्रोन सर्विस शुरू करने की अनूठी पहल की है.  

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में पोस्टल विभाग ने नार्थ ईस्ट में पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की है. ऐसा बताया जा रहा है कि पार्सलों और चिट्ठियों को पहुंचाने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी. फिलहाल पोस्टल डिपार्टमेंट कुछ प्राइवेट ड्रोन कंपनियों के सहारे इस ड्रोन मेल सर्विस को शुरू करने जा रही है.

अरुणाचल के पहाड़ों से उड़ते 22 मिनट में पहुंची चिट्ठी 

प्रूफ ऑफ़ कॉन्सेप्ट के तौर पर पोस्टल डिपार्टमेंट ने अरुणाचल प्रदेश के नमसाई जिले के चौखम पोस्ट ऑफिस से एक चिट्ठी के साथ ड्रोन को 45 किमी दूर लोहित ज़िले के वॉरको ब्रांच पोस्ट ऑफिस भेजा. बताया जा रहै है कि वहां सड़क मार्ग से जाने पर ये चिट्ठी करीब ढाई घंटे में पहुंचती थी, वहां ड्रोन से ये 22 मिनट में ही पहुंच गई. 

ड्रोन कंपनियों की मदद से चलेगी ड्रोन मेल सर्विस

फ़िलहाल पोस्टल डिपार्टमेंट ने प्राइवेट ड्रोन सर्विस वाली संस्था से समझौता किया है. अरुणाचल प्रदेश में पोस्टल डिपार्टमेंट के पार्सलों और चिट्ठियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ये ड्रोन संस्था ही ज़िम्मेदार होगी. निर्धारित दिनों में ये प्रयोग सफल होने पर पोस्टल डिपार्टमेंट देश के अन्य पहाड़ी इलाकों में इस सेवा को शुरू करेगा. 

कस्टमर कर सकेंगे पार्सल की रियल टाइम ट्रैकिंग

पोस्टल डिपार्टमेंट के अनुसार, ड्रोन सर्विस सुचारू रूप से शुरू हो जाने पर ग्राहकों को भेजे गए पार्सल की रियल टाईम ट्रैकिंग सुविधा भी दी जाएगी, जिससे उनका इस सर्विस पर भरोसा भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में ड्रोन शो कराएगी योगी सरकार, दिखेगा भव्य नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
Live: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, 17 की मौत, कई घायल
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget