एक्सप्लोरर

प्रदूषण: कोई एक ऐसी संस्था या वेबसाइट नहीं जिसके आंकड़े सभी फॉलो करते हों

प्रदूषण को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. पता चला कि कोई ऐसी संस्था या वेबसाइट नहीं है जिसके आंकड़े को सभी फॉलो करते हों. पड़ताल में एक ही समय में चार वेबसाइट्स के आंकड़े अलग-अलग सामने आएं.

नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर धुएं की वजह से गैस चेम्बर बना हुआ है. यहां रहने वाले लोग लाचार महसूस कर रहे हैं क्योंकि इस जहरीली हवा से ना घर में सुरक्षित हैं ना बाहर. राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर जमकर राजनीति कर रही हैं और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. इस बीच हर रोज पीएम 2.5 और 10 का आंकड़ा आता है, जिसके आधार पर एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम10 तैयार किया जाता है.

लेकिन सवाल उठता है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 के बारे में जो जानकारी दी जाती है वह आती कहां से है. एबीपी न्यूज़ ने जब इसकी जानकारी हासिल करने की कोशिश की तो पता चला कि ऐसी कोई एक संस्था या वेबसाइट नहीं है जिसका आंकड़ा सभी लोग फॉलो करते हो यानी कि मानते हो.

आखिर कौन कौन सी साइट और विभाग हैं

सबसे पहले बात सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी सीपीसीबी की वेबसाइट की. सीपीसीबी केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और अगर हम इसके आज के दिल्ली के प्रदूषण के आंकड़े पर गौर करें तो इस पर जो आंकड़ा दिया गया है दोपहर 1 बजे का दिया है. इसके मुताबिक एयर क्वालिटी इडेक्स 430 है.

Odd Even Rule: सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं होने पर भी महंगी पड़ेगी ओला-उबर की सवारी

इसके बाद एक और वेबसाइट जिसका लगातार दिल्ली के मंत्री अपने बयानों में शेयर करते रहे हैं. ये सफर वेबसाइट है. दिल्ली के मुख्यमंत्री भी अपने कई बयानों में इस वेबसाइट का जिक्र कर चुके हैं. इस वेबसाइट के मुताबिक आज दोपहर दिल्ली के पूसा रोड पर दोपहर पीएम 2.5 468 किया गया और पीएम 10 का आंकड़ा 460 तक पहुंच गया था.

इन दो तरह के आंकड़ों को देखने के बाद एक और वेबसाइट Aqicn.org पर एयर क्वालिटी इंडेक्स जानने के लिए देखना शुरू किया. इस वेबसाइट पर दोपहर 2 बजे का आंकड़ा दिया था. इसमें पीएम 2.5 - 326 और pm10- 235 का दर्ज था. अभी तक तीन वेबसाइट पर तीन अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं.

प्रदूषण पर SC की फटकार, कहा- दिस इज टू मच, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ना नहीं चलेगा

इसके बाद एक और वेबसाइट की पड़ताल शुरू की. ये वेबसाइट दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी यानी डीपीसीसी की है. डीपीसीसी पर दोपहर 1:55 का आंकड़ा दिखाया जा रहा था और इस आंकड़े के मुताबिक पूसा रोड पर पीएम 2.5- 151 दर्ज किया गया तो पीएम 10 224 दर्ज किया गया. चार वेबसाइटों से लिए गए आंकड़े लगभग लगभग एक ही वक्त के हैं लेकिन फर्क कहीं ज्यादा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन सी वेबसाइट का जिक्र करें या हर कोई अपनी अपनी सोच के हिसाब से इस आंकड़े को देखें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget