एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में जल्द तैयार होगा सियासी मंच, पीडीपी-कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता हो सकते हैं शामिल

पीडीपी के कई सूत्रों का कहना है कि बुखारी कुछ समय से नई सियासी जमात की तैयारी कर रहे हैं. अपने नए सियासी मंच में वह तीन पार्टियों के कई दिज्जग नेताओं को शामिल कर सकते हैं.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जल्द ही एक नए सियासी मंच का एलान हो सकता है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेता अल्ताफ बुखारी कई अन्य नेताओं के साथ अगले कुछ दिनों में अपने संगठन का एलान कर सकते हैं. वहीं अल्ताफ बुखारी की जम्मू-कश्मीर में नए सियासी मंच को तैयार करने की कोशिशों को उस वक्त और बल मिला जब हाल ही में बुखारी ने पीडीपी के संरक्षक और पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग से मुलाकात की. इस मुलाकात ने कई सियासी अटलकों को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि अपने इस नए सियासी मंच पर बुखारी मुजफ्फर हुसैन बेग का साथ चाहते हैं.

पीडीपी के कई सूत्र बताते हैं कि बुखारी ने इस नयी सियासी जमात की तैयारी बहुत पहले से ही शुरू कर दी थी.  फिलहाल वो अपने इस नए सियासी मंच को लेकर अपने समर्थकों और जम्मू-कश्मीर के अन्य कुछ नेताओं के साथ संपर्क में है या विचार कर रहे हैं. पीडीपी नेताओं की माने तो उन्हें यह विकल्प भी दिया गया था कि नया मंच बनाने के बजाए वो बिखर रही पीडीपी को संभाले और नए सिरे से पार्टी को दिशा दें, लेकिन बुखारी ने इससे साफ इनकार किया है.

सूत्र बताते हैं कि बुखारी इस समय पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के कई नेताओं के संपर्क में हैं. अपने नए सियासी मंच में वो इन तीनों पार्टियों के कई दिज्जग नेताओं को शामिल कर सकते हैं. गौरतलब है कि जून 2018 में जब पीडीपी-कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठजोड़ वाली सरकार बनाने की कवायद शुरू हुई थी तो उस समय पीडीपी ने बुखारी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे किया था. लेकिन, साल 2019 में मेहबूबा मुफ्ती ने उन्हें पीडीपी से निष्कासित किया था.

ये भी पढ़ें-

देश की मौजूदा दशा-दिशा पर दिग्गजों की राय, जानें कहां-कहां देख सकते हैं 'हिंदुस्तान शिखर समागम' की पूरी कवरेज

राम मंदिर: महंत नृत्य गोपाल दास का बड़ा बयान, कहा- मंदिर के लिए सरकार से नहीं लेंगे एक भी पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Embed widget