एक्सप्लोरर

आज 'पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस', देशभर में पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की हुई शुरुआत

एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है.

नई दिल्ली: आज देशभर में पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है. इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है. इस अवसर पर देशभर के तमाम राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है. यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा.

देश को पोलियोमुक्त बनाए रखने के भारत सरकार के अभियान के तहत पांच साल के कम उम्र के करीब 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाती है. इस देशव्यापी अभियान में करीब 24 लाख स्वंयसेवक, 1.5 लाख सुपरवाइजर और कई नागरिक संगठन, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और रोटरी आदि सहयोग कर रहे हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है.

यूपी के 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को दिया जाएगा ड्रॉप यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के डफरिन अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की है. प्रदेश में पोलियो अभियान के तहत 5 साल तक के 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो का ड्रॉप दिया जाएगा. प्रदेश में पोलियो बूथों की संख्या एक लाख 10 हजार है. इसके साथ ही प्रदेश में घर-घर जाकर पोलियो का ड्रॉप पिलाने के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है. प्रदेश में वैक्सीनेटर की संख्या तीन लाख तीस हजार है. पोलियो अभियान के लिए 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम और 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है.

इसके अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है.

राष्ट्रपति कोविंद ने पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. राष्ट्रपति कोविंद और (देश की) प्रथम महिला सविता कोविंद ने पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई.

पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 31 जनवरी को मनाया जाता है और इसे 'पोलियो रविवार' के नाम से भी जाना जाता है. स्वास्थ्यकर्मी दो करोड़ परिवारों तक जाएंगे, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी टीके के सुरक्षाचक्र से वंचित न रह सके.

ये भी पढ़ें- हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 राज्यों में हडकंप, मानव भारती यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फर्जी डिग्रियां

School Reopening: इन राज्यों में 1 फरवरी से खुल जाएंगे स्कूल, जानें क्या हैं सरकार के दिशानिर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget