एक्सप्लोरर

Gandhinagar Railway Station पर बने रेलवे के पहले फाइव स्टार होटल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए खासियत

भारतीय रेलवे ने रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशन के ऊपर अपना पहला फाइव स्टार होटल बनाकर कीर्तिमान रच दिया है. 7,400 वर्ग मीटर में फैले इस होटल में 310 कमरे की सुविधा मिलती है.

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे तेजी से अपने स्वरूप को बदल रही है. अब भारतीय रेलवे ने नया कीर्तिमान हासिल करते हुए रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के ऊपर अपना पहला फाइव स्टार होटल बना डाला है. दरअसल गुजरात के गांधीनगर कैपिटल स्टेशन को भारतीय रेलवे ने पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया है, जिसे विश्व स्तरीय आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया गया है.

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

भारतीय रेलवे की ओर से दी दई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर नवनिर्मित पांच सितारा होटल और कई अन्य बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वहीं पुनर्विकसित गांधीनगर राजधानी स्टेशन पर यात्रियों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष प्रकार की लाइट की व्यवस्था की गई है. 

वर्चुअल इवेंट के दौरान कई बड़ी परियोजनाओं का दिखाएंगे हरी झंडी

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी वर्चुअल इवेंट के दौरान गांधीनगर-वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन और गांधीनगर-वरेथा मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के सीएम विजय रूपानी समेत कई अधिकारी गांधीनगर में एक समारोह में मौजूद रहेंगे.

भारतीय रेलवे ने गुजरात के गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन में रेलवे ट्रैक के ऊपर फाइव स्टार होटल बना कर सभी को चौंका दिया है. यह रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे के वेस्टर्न रेलवे जोन के अंतर्गत आता है. भारतीय रेलवे की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस लग्जरी होटल में 318 कमरे होंगे और एक निजी संस्था की ओर से इसे संचालित किया जाएगा. जानकारी के अनुसार यह होटल 7,400 वर्ग मीटर में फैला है और इसे ₹790 करोड़ की लागत से बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे के इस लग्जरी होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ एक प्रार्थना और बेबी फीडिंग रूम भी बनाया गया है. फिलहाल यह होटल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी करेगा. वहीं स्टेशन के अंदर एक गेट बनाया गया है जिसकी मदद से यात्री सीधे ही होटल के अंदर जा सकेंगे. इसके साथ ही होटल में लिफ्ट और एस्कलेटर की भी सुविधा दी गई है, जो स्टेशन पर मुख्य द्वार के पास बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

खैबर पख्तूनख्वा में तालिबानी लड़ाकों ने पाक सेना के कैप्टन समेत 11 सैनिकों की हत्या की, 4 जवानों को किया अगवा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget