एक्सप्लोरर

Delhi-Ayodhya Flight: फ्लाइट से राम मंद‍िर के दर्शन करने अयोध्‍या आ सकेंगे श्रद्धालु, कब से शुरू होगी ये सेवा, जानें पूरा शेड्यूल

Delhi-Ayodhya Flight: राम मंद‍िर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले द‍िल्‍ली-अयोध्‍या के बीच हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी. एयर इंड‍िया ने इसकी घोषणा की है. 

Ram Mandir Consecration Ceremony: आगामी 22 जनवरी को राम मंद‍िर की प्राण प्रत‍िष्‍ठा (consecration ceremony) से पहले अयोध्‍या स्‍थ‍ित मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सेवाएं शुरू हो जाएंगी. एयर इंड‍िया की तरफ से द‍िल्‍ली और अयोध्‍या को हवाई मार्ग से जोड़ने के ल‍िए 30 दिसंबर को उद्घाटन फ्लाइट की शुरुआत करने का ऐलान क‍िया गया है. इस फ्लाइट के उड़ान के भरने के साथ ही यात्री विमान से अयोध्‍या आ-जा सकेंगे. दैन‍िक स्‍तर पर इसकी सेवाओं की आरंभ 16 जनवरी, 2024 से क‍िया जाएगा.  

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि 30 दिसंबर को उद्घाटन फ्लाइट IX 2789 दिल्ली से 11 बजे प्रस्थान करेगी और अयोध्या में 12 बजकर 20 मिनट पर उतरेगी. उसके बाद वापसी में अयोध्या से फ्लाइट संख्या IX 1769 दिल्ली के लिए 12 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजकर 10 मिनट यहां पहुंचेगी. इस सफर के दौरान यात्री स‍िर्फ 80 म‍िनट में अपने गंतव्‍य पर पहुंच जाएंगे.

अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ए-321/बी-737 टाइप के विमान संचालन के लिए एक उपयुक्त विस्तारित रनवे उपलब्‍ध है. एयर इंडिया एक्सप्रेस अयोध्या से परिचालन शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित है. एयरलाइन के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने कहा, यह देश भर के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

हर रोज 300 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है एयर इंड‍िया एक्‍सप्रेस
एयर इंडिया हर रोज 300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है. विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) की ओर से 14 दिसंबर को आगामी अयोध्या एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था, जिसको भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया है. 

इंड‍िगो चलाएगी 30 द‍िसंबर को अयोध्या के ल‍िए उद्घाटन फ्लाइट  
इंडिगो (IndiGo) ने 13 दिसंबर को कहा था कि वह 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र द‍िल्‍ली से अयोध्या एयरपोर्ट के लिए उद्घाटन उड़ान संचालित करेगी. वहीं, कमर्श‍ियल सेवाएं 6 जनवरी से शुरू की जाएंगी. 

इस माह के आखिर तक तैयार होगा एयरपोर्ट- ज्योतिरादित्य सिंधिया 
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने 8 दिसंबर को कहा था क‍ि अयोध्या में हवाईअड्डा इस महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. 

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का पहला चरण 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी थी. 

यह भी पढ़ें: बंगाल में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? पार्टी हाईकमान ने बैठक में साफ किए इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget