एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के यूएस दौरे से भारत को क्या मिला? 10 पॉइंट में समझें ट्रंप के साथ मुलाकात से जुड़ी हर बात

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच हुई बातचीत में ट्रेड से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई समझौते हुए. यह बैठक दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रही.

PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात गुरुवार शाम (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 3 बजे) व्हाइट हाउस में हुई. इस बैठक में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, आतंकवाद विरोधी रणनीति और ऊर्जा साझेदारी जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने अगले पांच सालों में आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा. इस दौरान रणनीतिक साझेदारी को भी और मजबूत करने पर प्रतिबद्धता जताई गई. जानें, इस बेहद खास बैठक की 10 प्रमुख बातें...

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एशिया-प्रशांत क्षेत्र (इंडो-पैसिफिक) में एक प्रमुख रणनीतिक सहयोगी बताया. उन्होंने क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो सके.
  2. अमेरिका ने भारत को और ज्यादा रक्षा तकनीक और सैन्य उपकरण देने पर सहमति जताई. ट्रंप ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान और सैन्य प्रणालियां मुहैया कराई जाएंगी. दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में जॉइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को भी बढ़ाने का फैसला किया.
  3. अमेरिका अब भारत को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाएगा. दोनों देशों ने रिन्यूएबल एनर्जी जैसी परियोजनाओं पर भी मिलकर काम करने की योजना बनाई है. इससे भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
  4. दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया. इसके तहत एडवांस AI सिस्टम विकसित किए जाएंगे, जो हेल्थ, एजुकेशन, डिफेंस और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं. इस साझेदारी से इंडियन स्टार्टअप और टेक कंपनियों को भी फायदा होगा.
  5. अमेरिका की भारत के साथ व्यापारिक असंतुलन वाली शिकायत दूर की जाएगी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ व्यापारिक घाटे को कम करने के लिए नए समझौते करेगा.
  6. दोनों देशों ने सेमीकंडक्टर निर्माण और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में जॉइंट रिसर्ज और डेवलपमेंट पर सहमति जताई. भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका तकनीकी सहायता प्रदान करेगा.
  7. भारत और अमेरिका मिलकर छोटे न्यूक्लियर मॉड्यूलर रिएक्टर विकसित करेंगे. इससे स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों की ऊर्जा जरूरतें भी पूरी होंगी.
  8. अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय की सुविधा के लिए लॉस एंजिलिस और बॉस्टन में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) खोले जाएंगे. इससे भारतीय प्रवासियों को कांसुलर सेवाओं का लाभ मिलेगा.
  9. 2008 के मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट हाल ही में इस फैसले को मंजूरी दे चुका है. भारत लंबे समय से राणा को सौंपने की मांग कर रहा था.
  10. दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला किया. आतंकवादी संगठनों के वित्तपोषण को रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने और वैश्विक आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग बढ़ाने की बात कही गई.

यह भी पढ़ें...

PM Modi US Visit: भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने पर तुला अमेरिका, ट्रंप ने कर दी पेशकश; अब क्या करेगी मोदी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget