एक्सप्लोरर

भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने पर तुला अमेरिका, ट्रंप ने कर दी पेशकश; अब क्या करेगी मोदी सरकार?

PM Modi US Visit: भारतीय वायुसेना को बड़ी संख्या में फाइटर जेट की जरूरत है. ऐसे में ट्रंप ने पीएम मोदी के सामने F-35 फाइटर जेट की पेशकश की है. भारत के पास रूस का Su-57 खरीदने का भी विकल्प है.

PM Modi US Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज (14 फरवरी) साफ तौर पर अपनी यह इच्छा जाहिर कर दी कि वह भारत को F-35 फाइटर जेट बेचना चाहते हैं. पीएम मोदी के सामने उन्होंने यह पेशकश की. उन्होंने कहा कि हम भारत को अमेरिकी सेना के सबसे दमदार फाइटर जेट F-35 को बेचने के लिए तैयार हैं. 

पीएम मोदी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि इस साल से हम भारत को कई अरब डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाने वाले हैं. इस क्रम में हम आखिरकार भारत को F-35 स्टील्थ फाइटर जेट देने का रास्ता भी तैयार कर रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब रूस भी भारत को अपना अत्याधुनिक विमान Su-57 बेचना चाहता है. 

भारत सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में नए लड़ाकू विमानों का बेड़ा अपनी वायुसेना में शामिल करना चाहती है. अमेरिका और रूस दोनों ही इस बात को अच्छे से जानते हैं. ऐसे में दोनों देश अपने-अपने लड़ाकू विमानों की जोरदार पेशकश में लगे हुए हैं.

क्या फैसला लेगी मोदी सरकार?
Su-57 और F-35 में से किसी एक का चयन भारत सरकार के लिए आसान नहीं होगा. दोनों ही विमान 5वीं पीढ़ी के विमान हैं और बेहद एडवांस है. तकनीकी तौर पर इन दोनों में से किसी एक को चुनना तो मुश्किल है ही, साथ ही अमेरिका और रूस के साथ व्यापारिक संबंध बिना किसी मनमुटाव के अच्छे से चलते रहे, इसलिए भी यह चयन थोड़ा पेचिदा हो जाता है. दरअसल, यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया से अलग-थलग पड़े रूस को जहां इस वक्त अपने व्यापारिक साझेदारों की सख्त जरूरत है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर का भी एक डर बना हुआ है. ऐसे में भारत किस तरह इन दोनों देशों का साध सकता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

कौन-सा विमान है बेहतर?
रूस का दावा है किउसका Su-57 अमेरिका के F-35 फाइटर जेट से कहीं ज्यादा बेहतर है. इसमें रडार से बचने की क्षमता, रफ्तार, इसकी रेंज और हथियार ले जाने की क्षमता इसे सबसे बेहतर बनाती है. रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, Su-57 में 20 किमी की सर्विस सीलिंग, 5500 किमी की रेंज और 2470 किमी प्रति घंटे की स्पीड है. यह हाइपरसॉनिक मिसाइल ले जाने में सक्षम है.यह किसी भी एयर डिफेंस को भेद सकता है. इसमें छह रडार सिस्टम भी हैं.

उधर, F-35 अलग-अलग तरह के काम्बेट मिशनों को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी रफ्तार 1.6 मैक प्रतिघंटा बताई जाती है. यह भी दावा है कि यह विमान 50,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और एक बार में 2200 किलोमीटर तक उड़ सकता है. स्टील्थ टेक्नोलॉजी के कारण यह दुश्मन की रडार की पकड़ में नहीं आता. यह लंबी दूरी की घातक मिसाइलें भी ले जाने में सक्षम है.

F-35 विमानों का क्या रहा है रिपोर्ट कार्ड?
F-35 फाइटर जेट के पिछले 7 साल में एक दर्जन हादसों की खबरें हैं. स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क भी इस विमान पर तंज कस चुके हैं. उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि अब ड्रोन युग है और कुछ बेवकूफ अभी भी F-35 जैसे मानवयुक्त लड़ाकू जेट बना रहे हैं. पेंटागन की एक रिपोर्ट में भी यह कहा जा चुका है कि इसमें कई ऑपरेशनल खामियां हैं. एक अन्य रिपोर्ट में यह भी सामने आया था कि F-35 के आधे से अधिक विमान किसी भी समय उड़ान भरने के लायक नहीं हैं.

यह भी पढ़ें...

Modi-Trump Talk: लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ ट्रंप-मोदी का 'किलर' प्लान, जॉइंट स्टेटमेंट सुन पाकिस्तान को सर्दी में आएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stray Dogs Case Verdict: 'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
Stray Dogs Case Verdict: 'बीमार और खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार', आवारा कुत्तों के मामले में SC का आदेश
'हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन...', नार्वे की पत्रकार के सवाल पर भारत ने दिया करारा जवाब
'हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन...', नार्वे की पत्रकार के सवाल पर भारत का करारा जवाब
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
जिसने कराई राजीव गांधी की हत्या, उस LTTE के पूर्व चीफ को थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'यादों को दिलों में...'
जिसने कराई राजीव गांधी की हत्या, उस LTTE के पूर्व चीफ को थलापति विजय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'यादों को दिलों में...'

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
'अमेरिका पर यकीन नहीं...', दौड़े-दौड़े तेहरान पहुंचे PAK मिनिस्टर नकवी तो ईरान ने दिया अल्टीमेटम
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... पाकिस्तान में बदले गए इन जगहों के नाम 
इस्लामपुर अब कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक हुआ जैन मंदिर चौक... PAK में बदले गए इन जगहों के नाम 
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
इस शहर में मरना है कानूनी अपराध, आखिरी सांस लेने से पहले ही लोगों को खदेड़ देता है प्रशासन
Embed widget