एक्सप्लोरर

PM Modi On Sandeshkhali: 'संदेशखाली की महिलाओं ने जब ममता दीदी से मदद मांगी तो...', बंगाल में TMC पर हमला कर क्या बोले PM मोदी

Lok Sabha Elections: PM मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो माह से फरार टीएमसी नेता को बीजेपी के दवाब में आख‍िरकार गुरुवार (29 फरवरी) को बंगाल पुल‍िस को ग‍िरफ्तार करना पड़ा.

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (1 मार्च, 2024) को पश्‍च‍िम बंगाल दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने संदेशखाली में मह‍िलाओं के ख‍िलाफ हुए अत्‍याचार और टीएमसी नेता शेख शाहजहां का नाम ल‍िए ब‍िना मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला.

प्रधानमंत्री ने सीएम ममता बनर्जी पर न‍िशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया क‍ि टीएमसी (TMC) के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं हैं. जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की और ममता दीदी से मदद मांगी तो उन्होंने अपने नेता को बचाने के ल‍िए पूरी ताकत लगा दी.      

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है.

उन्‍होंने टीएमसी से सस्‍पेंडेड क‍िए गए शेख शाहजहां को लेकर भी कहा कि दो माह से फरार नेता को बीजेपी के दवाब में आख‍िरकार गुरुवार (29 फरवरी, 2024 ) को बंगाल पुल‍िस को ग‍िरफ्तार करना पड़ा. 

'हर चोट का जवाब वोट से देना होगा'  

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर न‍िशाना साधते हुए यह भी कहा क‍ि करीब दो माह तक फरार नेता के बचाने के पीछे कोई तो होगा. कोई तो होगा जो उनको बचाता होगा. उन्‍होंने बंगाल की जनता से आह्वान क‍िया क‍ि यहां पर जो माताओं, बहनों के साथ हुआ उसका जवाब देंगे या नहीं देंगे? इसका जवाब वोट की चोट से देंगे. उन्‍होंने कहा कि हर चोट का जवाब वोट से देना है. 

'माल लूटने वालों को वापस करना होगा' 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भ्रष्‍टाचार के मामले पर कहा, ''मैं बंगाल के लोगों से वादा करता हूं कि जिन्होंने लूटा है, उन्हें लूटा हुआ माल वापस करना ही होगा. ये मोदी है, आसानी से हार नहीं मानेगा. मोदी उनके दुर्व्यवहार से डरने वाला नहीं है.'' उन्‍होंने कहा कि जिन्होंने गरीबों को लूटा है, उन्हें वापस किया जाना चाहिए. तृणमूल ने बंगाल में अपराध और भ्रष्टाचार का एक नया मॉडल बनाया है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस और 'इंड‍िया' गठबंधन पर भी जमकर न‍िशाना साधा.

यह भी पढ़ें: PM Modi: ये हमारी स्कीम पर अपने स्टीकर लगा लेते हैं, ISRO का श्रेय लेने को चीन का स्टीकर चिपकाया- DMK पर यूं बरसे PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget