एक्सप्लोरर

India Spain Relations: 'भारत की जी-20 अध्यक्षता पर पूरा सपोर्ट', पीएम मोदी से बात कर बोले स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज

PM Modi Spain PM Pedro Sanchez Talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने बुधवार (15 फरवरी) को हुई बातचीत में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की.

PM Narendra Modi Talks With Spain PM Pedro Sanchez: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (15 फरवरी) को स्पेन (Spain) के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज (Pedro Sanchez) से बात की. प्रधानमंत्री सांचेज ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के लिए पूरा समर्थन देने की बात कही है. 

पीएम मोदी (PM Modi) और स्पेन के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर बात की है. दोनों नेता ने इस वार्तालाप की जानकारी अपने-अपने आधिकरिक हैंडल से ट्वीट करके भी दी.

पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री ने किए ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट किया, ''स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से बात करके खुशी हुई. हमने हमारे बढ़ते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. भारत की G-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में हमारे घनिष्ठ सहयोग को जारी रखने की आशा करता हूं.''

पीएम मोदी से पहले शाम के 7.49 बजे स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ट्वीट किया, ''मैंने अभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपयोगी बातचीत की. मैंने भारत की G-20 अध्यक्षता के लिए स्पेन के समर्थन को दोहराया है और हम विशेष तौर पर अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए सहमत हुए हैं.''

गर्मजोशी भरे रहे हैं भारत-स्पेन के संबंध

बता दें कि भारत और स्पेन से संबंध गर्मजोशी भरे रहे हैं. मई 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन का दौरा किया था. तब पीएम मोदी ने स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री मारियानो राजॉय के साथ सात अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे.

दोनों नेताओं ने सजायाफ्ता लोगों के हस्तांतरण और राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट को लेकर समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. इसके अलावा, दोनों देशों के बीच अंग प्रत्यारोपण, साइबर सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), नागरिक उड्डयन में सहयोग और भारत के विदेश सेवा संस्थान और स्पेन की राजनयिक अकादमी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे. 

भारत ने जी-20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को ग्रहण कर ली थी. अब इस साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित होना है.

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet Decision: मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, बनाई जाएगी 2 लाख सहकारिता समिति, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को भी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित
'यह पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी..', देहरादून में राहुल ने किया छात्रों को संबोधित

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget