एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर पाक को घेरा, इमरान खान से शिष्टाचार मुलाकात की और फिर बिश्केक से लौटे पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर नेताओं के लाउंज में पीएम मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक दूसरे का अभिवादन किया.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद आज भारत लौटे. पीएम मोदी गुरुवार को बिश्केक गए थे. जहां उन्होंने एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लिया और इस सम्मेलन से इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.

पीएम मोदी ने शुक्रवार को एससीओ सम्मेलन की मुख्य बैठकों में हिस्सा लिया और आतंकवाद के मुद्दों पर पाकिस्तान को इशारों-इशारों में लताड़ लगाई. पीएम मोदी ने इसके बाद शिष्टाचार के तौर पर इमरान खान से मुलाकात की और दोनों ने एक दूसरे का हाल चाल पूछा. इससे पहले सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में दोनों नेता एक छत के नीचे आए लेकिन दोनों में कोई बातचीत या दुआ-सलाम नहीं हुआ.

शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा स्थिति, बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग, लोगों के बीच संपर्क और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के सामयिक मुद्दों पर चर्चा की. मोदी ने ट्वीट किया, “किर्गिज गणराज्य के असाधारण लोगों का फलदायी एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए शुक्रिया. यह शिखर सम्मेलन बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाएगा और कई सकारात्मक परिणाम देगा. मैं इस मेहमाननवाजी के लिए किर्गिस्तान गणराज्य की सरकार एवं राष्ट्रपति जीनबेकोव का भी धन्यवाद देता हूं.”

मोदी ने बृहस्पतिवार को शिखर वार्ता से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ द्विपक्षीय बैठकें की. उन्होंने शुक्रवार को एससीओ की राष्ट्राध्यक्ष परिषद बैठक से पहले किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव से भी मुलाकात की. जीनबेकोव एससीओ शिखर सम्मेलन, 2019 के अध्यक्ष थे.

मोदी और इमरान की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान ने बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर नेताओं के लाउंज में मोदी और खान ने एक दूसरे का अभिवादन किया . समझा जाता है कि दोनों की आमने-सामने की पहली बातचीत के दौरान खान ने मोदी को चुनाव में मिली जीत की बधाई दी. हालांकि सूत्रों ने बताया कि दोनों की कोई बैठक नहीं हुई.

पाकिस्तान को लताड़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मौजूदगी में पीएम मोदी ने एससीओ सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी. उन्होंने कहा, ''पिछले रविवार को श्रीलंका की अपनी यात्रा के दौरान मैं सेंट एंटनी के चर्च गया था वहां मुझे आतंकवाद के उस घिनौने चेहरे का स्मरण हुआ जो हर कहीं भी प्रकट होकर मासूमों की जान लेता है. इस खतरे से निपटने के लिए सभी मानवतावादी ताकतों को अपने संकीर्ण दायरे से निकलकर एकजुट हो जाना चाहिए.''

बिश्केक: पीएम मोदी और इमरान खान के बीच मुलाकात, लीडर्स लाउंज में मिले दोनों नेता- सूत्र

उन्होंने आगे कहा, ''आतंकवाद को प्रोत्साहन, समर्थन और वित्त प्रदान करने वाले राष्ट्रों को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है. एससीओ सदस्यों को आतंकवाद का सफाया करने के लिए पूरी शक्ति का इस्तेमाल करना चाहिए. भारत आतंकवाद से निपटने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन का आह्वान करता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget