एक्सप्लोरर

Bakrid 2025: पीएम मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोले- 'ये त्योहार हमारे समाज में...'

PM Modi Message on Eid Eid ul-Adha: पीएम मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पवित्र अवसर पर समाज में एकता, शांति और सौहार्द की भावना मजबूत करने की अपील की.

PM Modi Wishes on Bakrid 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पवित्र अवसर पर समाज में एकता, शांति और सौहार्द की भावना को और मजबूत करने की अपील की.

पीएम मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, "ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हमारे समाज में सद्भाव और शांति को और मजबूत बनाए – ऐसी मेरी कामना है. सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं." पीएम मोदी ने यह भी उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और आपसी समझ बढ़ाने का संदेश लेकर आएगा.

बकरीद के मौके पर क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी?

ईद-उल-अज़हा के मौके पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हमारा देश सभी धर्मावलंबियों का देश है, जहां सभी धर्मों के पर्व और त्योहार होते हैं जिन्हें हम मिल-जुलकर मनाते हैं. ईद-उल-अज़हा का त्योहार तीन दिनों तक हमारे देश और दुनिया में मनाया जाता है. निश्चित तौर पर सरकार की गाइडलाइन का सभी को सम्मान करना चाहिए. सौहार्द और भाईचारे की डोर कहीं से भी कमजोर ना पड़े इसका भी हम सभी को ध्यान रखना चाहिए. ईद अल-अज़हा की सभी को मुबारकबाद."

बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कही ये बात

बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कहा, "ईद अल-अज़हा पर तमाम भारत के लोगों को मैं मुबारकबाद देता हूं. आज मैं दिल्ली के लोगों से एक अपील भी करना चाहूंगा कि दिल्ली सरकार ने जो एडवाइजरी जारी की है उसका पालन करें. सफाई का ध्यान रखें. मैं देश की तरक्की, उन्नति और प्रगति की दुआ करता हूं. इस खुशी के पल में पूरा देश शामिल है."

क्यों खास है ईद-उल-अजहा?

ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्याग और भक्ति का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय बड़े उत्साह और धार्मिक भावना से मनाते हैं. इस अवसर पर देशभर में मुस्लिम समुदाय नमाज अदा कर, जानवरों की कुर्बानी देकर और जरूरतमंदों को दान देकर त्योहार की भावना को पूरा करते हैं. लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश, शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स भेजकर त्योहार की खुशी साझा करते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सऐप और फेसबुक पर भी लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं, जिससे आपसी संबंधों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है.

ये भी पढ़ें-

आखिर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता क्यों काम नहीं करेगी? ट्रंप के दावे पर अमेरिका में बोले शशि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget