एक्सप्लोरर

MP Election: 'भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया है', मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट से फर्जी नामों को हटाने का दावा भी किया.

PM Modi Jabalpur Visit: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 12,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मारक के भूमिपूजन का सौभाग्य मिला. उनका जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है.

प्रधानमंत्री ने कहा, "दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वह देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता. आजादी के बाद हमारे देश में भी यही होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया."

'कांग्रेस के दौर में होते थे भ्रष्टाचार'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "2014 में मोदी के आने से पहले क्या हाल था, कांग्रेस के समय में कितने भ्रष्टाचार सामने आते थे. गरीबों का पैसा खाया जाता था. हमने करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को वोटर लिस्ट से हटाया. ये वे नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ."

उन्होंने कहा, "हमने जन धन, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रि-शक्ति बनाई कि कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया. आज इस त्रि-शक्ति की वजह से 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा (जो चोरी होते थे, गलत हाथों में जाते थे) बचाने का काम मोदी ने किया है."

उन्होंने कहा, "आजादी के बाद दशकों तक जो दल देश में सरकार में बैठा रहा, उसने सिर्फ एक ही परिवार की चरण वंदना करने का काम किया. देश को आजादी एक परिवार ने ही नहीं दिलाई थी, देश का विकास भी सिर्फ एक ही परिवार ने नहीं किया है."

'यह वक्त युवाओं का है'
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय भारत के युवा का है. युवाओं को जब भी मौके मिलते हैं, तभी विकसित भारत के निर्माण का जज्बा बुलंद होता है. तभी भारत G20 जैसे वैश्विक आयोजन करने में सफल होता है. तभी भारत का चंद्रयान उस जगह पहुंचता है, जहां कोई और देश नहीं पहुंच सका.

यह भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan: जोधपुर में पीएम मोदी बोले- सीएम अशोक गहलोत थक गए हैं उनको आराम करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget