एक्सप्लोरर

PM मोदी आज 'जन आंदोलन' की करेंगे शुरुआत, सर्दियों-त्योहारों पर कोरोना से सावधानी बरतने के देंगे सुझाव

जनता में मास्क पहनने और भीड़भाड़ से बचने के प्रति बढ़ती उदासीनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 समुचित व्यवहार के प्रति जनांदोलन का शुभारंभ करेंगे.

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ बचाव के सारे उपायों का पालन करते हुए देश को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस बारे में आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से एक 'जन आंदोलन' की शुरुआत करेंगे. इस अभियान की शुरुआत आगामी त्योहारों, ठंड के मौसम और अर्थव्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी एक ट्वीट के जरिए इस अभियान की शुरुआत करेंगे.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र हथियार मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और हाथ धोना है. इसी सिद्धांत का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर इन उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान को शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा, "कोरोना काल में डरने की नहीं, सावधानी की आवश्यकता है. यह संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए जनचेतना की मुहिम चलाई जाएगी. दवा और वैक्सीन के बिना मास्क, दो गज की सुरक्षित दूरी, हाथ धोना ही सुरक्षा कवच हैं."

'ठंड के दिनों में लोगों को बरतनी होगी सावधानी' जावड़ेकर ने कहा कि ठंड के दिन आ रहे हैं और ठंड के दिनों में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और इसके बारे में एक जन आंदोलन शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा, "लोगों के संपर्क के सभी ठिकानों पर बैनर, पोस्टर और स्टीकर लगेंगे. चाहे हो एयरपोर्ट हो या बस अड्डा. ऑटो रिक्शा हो या मेट्रो या फिर पेट्रोल पंप. स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी हो बाजार या फिर पुलिस स्टेशन. जहां भी लोग काम के लिए जाते हैं, ऐसे सभी जगह स्थानों पर एक जन चेतना की मुहिम चलेगी."

भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बुधवार को 72,049 नए मामलों के साथ 67.57 लाख हो गई जबकि अभी तक 57 लाख 44 हजार 693 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. इससे ठीक होने की राष्ट्रीय औसत दर 85.02 फीसदी हो गई है.

ये भी पढ़ें

दुनिया में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 3.42 लाख केस, 5882 मरीजों की मौत

ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार, अमेरिका में 77 लाख मरीजों में से 50 लाख ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का गणित क्या?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget