एक्सप्लोरर

सूरत में सजेगा सबसे बड़ा डायमंड बाजार, SDB भवन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानें इसकी खासियत

Surat Diamond Bourse: पीएम मोदी रविवार (17 दिसंबर) को गुजरात में 35.54 एकड़ जमीन पर बने सूरत डायमंड बोर्स भवन का उद्घाटन करेंगे. इसमें कुल 9 टावर हैं. इसका मकसद हीरे के व्यापार को बढ़ावा देना है.

PM Modi To Inaugurate SDB: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (17 दिसंबर) को गुजरात में सूरत डायमंड बोर्स (SDB) भवन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ब‍िल्‍ड‍िंग के पास एक सभा को संबोधित भी करेंगे. यह भवन डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी का हिस्सा है.

सूरत शहर के पास खजोद गांव में स्थित एसडीबी भवन में कुल 135 हीरा व्यापार फर्मों ने अपने कार्यालयों का परिचालन शुरू क‍िया है. एसडीबी भवन 67 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला है. यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑफिस कॉम्प्लेक्स है. इसे 35.54 एकड़ में बनाया गया है. इसमें लगभग 4,500 हीरा फर्मों के ऑफिस हैं. ड्रीम सिटी के अंदर बनी इस बिल्डिंग में 9 टावर हैं और इनमें 15 मंजिलें हैं. इमारत में 300 वर्ग फुट से लेकर 1 लाख वर्ग फुट तक का ऑफिस स्पेस उपलब्ध है.

डायमंड टेस्टिंग लैब्स से लेकर रेस्टोरेंट्स की सुविधा

एसडीबी सूरत, भारत का दूसरा हीरा व्यापार केंद्र है. इस डायमंड बाजार को लगभग 3,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इसमें कंपनियों के ऑफिस के अलावा डायमंड टेस्टिंग लैब्स, ग्रेडिंग और सर्टिफिकेशन, बैंक, सुरक्षा वॉल्ट, कस्टम जोन और रेस्टोरेंट्स की सुविधा भी है.

क्या है SDB का उद्देश्य?

एसडीबी का मकसद हीरे, रत्न और ज्वेलरी के आयात, निर्यात और व्यापार को बढ़ावा देना है. इसके अलावा इसका उद्देश्य हीरों की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार में लगे संगठनों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करना है.

इतना ही नहीं यहां कटिंग, पॉलिशिंग और प्रोसेसिंग सहित रत्न और आभूषण से संबंधित व्यापार को बढ़ावा और विकसित किया जाएगा. इसका उद्देश्य हीरा कारोबार को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत में एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र की स्थापना करना और देश को दुनिया में एक आधुनिक और हीरे की ज्वेलरी मार्केट के रूप में विकसित करना भी है.

एसडीबी के मीडिया संयोजक दिनेश नवादिया ने कहा कि उद्घाटन से पहले ही मुंबई सहित कई हीरा व्यापारियों ने ऑफिसों का कब्जा ले लिया है. 

यह भी पढ़ें- '...सेना में जाना चाहता था', संसद में हंगामा मचाने वाले अमोल शिंदे की मां और पिता ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget