एक्सप्लोरर

कोरोना के बीच जी-20 का दो दिवसीय डिजिटल सम्मेलन आज से, पीएम मोदी करेंगे शिरकत

यह जी-20 बैठक सम्भवतः आखिरी बहुपक्षीय बैठक हो जिसमें पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक साथ शामिल होंगे. यह बैठक डिजिटल होगी और इसमें दुनिया के धनी और विकासशील देशों के नेताओं का जमावड़ा नहीं होगा.

रियाद/दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के साए में विश्व की प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 के देशों के दो दिवसीय बैठक आज शुरु हो रही है. सऊदी अरब के किंग महामहिम सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दो दिवसीय सम्मेलन की थीम 'सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों को हासिल करना' रखी गयी है. यह बैठक वर्चुअल माध्यम से होगी.

यह बैठक सऊदी अरब की अगुवाई में हो रही है. आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के केंद्र में कोविड-19 से समावेशी, लचीले और स्थायी रिकवरी होगी. जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान, नेता महामारी को लेकर तैयारियों और नौकरियों को बहाल करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करेंगे. एक समावेशी, टिकाऊ और बेहतर भविष्य बनाने के लिए नेता अपना दृष्टिकोण भी साझा करेंगे.

कौन-कौन लेंगे भाग?

इस बहुप्रतीक्षित शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और समूह के अन्य सदस्य देशों के नेता भाग लेंगे.

ट्रम्प और मोदी की एक साथ आखिरी बहुपक्षीय बैठक

यह जी-20 बैठक सम्भवतः आखिरी बहुपक्षीय बैठक हो जिसमें पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक साथ शामिल होंगे. सऊदी अरब ने रविवार को कहा कि समूह का आगामी शिखर सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा. सऊदी अरब ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद करने के लिये जी20 से राजकोषीय समर्थन, कर्ज में कटौती और अन्य मौद्रिक उपायों की अपेक्षा की जा रही है. शिखर सम्मलेन इस साल जी20 नेताओं की दूसरी बैठक है.

सऊदी अरब के साथ  जी20 ट्रोइका में शामिल होगा भारत 

पीएम और सऊदी के क्राउन प्रिंस के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद मार्च 2020 में आखिरी जी20 असाधारण नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था, जहां नेताओं ने जी20 देशों के बीच कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने में मदद और एक वैश्विक समन्वित प्रतिक्रिया के लिए समय पर समझ विकसित की थी. सऊदी अरब के साथ भारत जी20 ट्रोइका में शामिल होगा, जब 1 दिसंबर, 2020 को जी-20 की प्रेसीडेंसी इटली के पास आ जाएगी.

जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन अब तक की पारंपरिक बैठकों से हटकर होने के पूरे आसार हैं. यह बैठक डिजिटल होगी और इसमें दुनिया के धनी और विकासशील देशों के नेताओं का जमावड़ा नहीं होगा. इसके अलावा विभिन्न देशों के शासकों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के बीच बंद कमरों में होने वाली बैठकें भी नहीं होंगी. नेताओं के लिए यादगार तस्वीरें खिंचाने का अवसर भी नहीं होगा.. इसके अलावा सऊदी मेजबानों को दुनिया की मीडिया को चकाचौंध करने का अवसर भी नहीं मिलेगा.

जी 20 समूह में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं शामिल

जी 20 समूह में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. ये देश वैश्विक जीडीपी में 85 प्रतिशत और वैश्विक आबादी में दो-तिहाई हिस्से का योगदान देते हैं. 1930 के महामंदी के बाद की सबसे खराब वैश्विक मंदी के बीच शक्तिशाली समूह का यह शिखर सम्मेलन हो रहा है. मार्च में एक आभासी शिखर सम्मेलन के बाद जी20 ने महामारी के प्रभाव को कम करने के लिये वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांच हजार अरब डॉलर से अधिक पूंजी लगाने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें-

कोरोना की दूसरी लहर में राज्यों ने प्रतिबंध लगाना शुरू किए, जानिए- किस शहर में लगा कर्फ्यू, कहां स्कूल हुए बंद

Weather Updates: पंजाब-हरियाणा में पारा सामान्य से नीचे, दिल्ली में 14 साल में सबसे सर्द नवंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget