एक्सप्लोरर

जी20 वर्चुअल सम्मेलन में डीपफेक को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता, जानें इजरायल-हमास जंग पर क्या कहा?

PM Modi in G20 Virtual Summit: पीएम मोदी ने डीपफेक के खतरनाक पहलू का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में इसके निगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है. ग्लोबल साउथ पर भी पीएम ने अपनी बात रखी.

PM Modi Speech In G20 Virtual Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में एआई (AI) के निगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है. भारत की स्पष्ट सोच है कि AI के वैश्विक रेगुलेशन को लेकर हमें मिलकर काम करना चाहिए."

उन्होंने कहा, ''डीपफेक समाज और व्यक्ति के लिए कितना खतरनाक है, इसकी गंभीरता को समझते हुए हमें आगे बढ़ना होगा. अगले महीने भारत में ग्लोबल एआई पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि आप सब इसमें भी सहयोग देंगे."

ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देनी होगी- पीएम

इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "21वीं सदी के विश्व को आगे बढ़ते हुए ग्लोबल साउथ को प्राथमिकता देनी होगी. ग्लोबल साउथ के देश ऐसी अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं जिनके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं. समय की मांग है कि हम विकास के एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दें."

बंधकों की रिहाई का पीएम मोदी ने किया स्वागत

पीएम ने आगे कहा, "हम मानते हैं कि आतंकवाद हम सभी को अस्वीकार्य है. नागरिकों की मौत कहीं भी हो, निंदनीय है. आज बंधकों की रिहाई के समाचार का हम स्वागत करते हैं. मानवीय सहायता का समय से और निरंतर पहुंचना आवश्यक है. ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि इजरायल और हमास की लड़ाई किसी तरह का क्षेत्रिय रूप धारण न कर ले."

जी20 में अफ्रीकन यूनियन का किया जिक्र

पीएम मोदी ने आगे कहा, "इस एक साल में हमने वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर में विश्वास जताया है और विवादों से हटकर एकता और सहयोग का परिचय दिया है. वो पल मैं कभी नहीं भूल सकता जब दिल्ली में हम सभी ने सर्वसम्मति से जी20 में अफ्रीकन यूनियन का स्वागत किया. जी20 ने पूरे विश्व को समावेशिता का जो संदेश दिया है, वो अभूतपूर्व है."

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी को पनौती बताने वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget