एक्सप्लोरर

राज्यसभा में BJP सांसदों की गैरमौजूदगी पर पीएम मोदी ने जताई नाराजगी, अनुपस्थित रहे सांसदों की लिस्ट मांगी

PM Modi To BJP Members: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताते हुए उन सांसदों की सूची मंगवाई है जो कल राज्यसभा में उपस्थित नहीं थे.

PM Modi To BJP Members: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में बीजेपी के ज्यादातर सदस्यों के अनुपस्थित रहने को लेकर आज नाराजगी जाहिर की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नाराजगी जताते हुए पीएम ने उन सांसदों की सूची मंगवाई है जो कल, ‘अधिकरण सुधार विधेयक, 2021’ के पारित होने के दौरान सदन में उपस्थित नहीं थे.

राज्यसभा में सोमवार को संक्षिप्त चर्चा के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘अधिकरण सुधार विधेयक, 2021’ को मंजूरी दे दी गई. इस विधेयक में चलचित्र कानून, सीमा शुल्क कानून, व्यापार चिन्ह कानून सहित कई कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है.

विपक्ष ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का प्रस्ताव रखा और बाद में उस पर मतविभाजन की मांग की. हालांकि मतविभाजन में सदन ने 44 के मुकाबले 79 मतों से विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. राज्यसभा में वर्तमान में बीजेपी के कुल 94 सदस्य हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी सांसदों से लगातार सदन में उपस्थित रहने के लिए कहते रहे हैं. 

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ओलंपिक पदक विजेताओं को खड़े होकर सम्मान दिया गया. पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने, पोषण अभियान और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया. 

Ujjwala 2.0 Scheme: प्रवासी मजदूरों को अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिलेगा गैस कनेक्शन, पीएम मोदी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget