एक्सप्लोरर

Post-Budget Webinar: 'टूरिज्म को बढ़ाना है तो छोटे बिजनेस को करना होगा सपोर्ट'- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पोस्ट-बजट वेबिनार में टूरिज्म सेक्टर के विकास पर बात की. कहा कि भारत में टूरिज्म का दायरा बहुत बड़ा है और इसके विकास के लिए लॉन्ग टर्म स्कीम बनानी होगी.

PM Modi On Tourism Sector: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (3 मार्च) को पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया. पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज का नया भारत नए कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है, नए बजट की खूब तारीफ हुई है. उन्होंने कहा, "देश के लोगों ने इसे बहुत सकारात्मक तरह से लिया है. अगर पुराना बजट होता तो इस तरह के वेबिनार के बारे में कोई नहीं सोचता."

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "जो लक्ष्य बजट में तय किए गए हैं उन्हें प्राप्त करने में ये वेबिनार उत्प्रेरक की तरह काम करता है." डेवलपिंग टूरिज्म इन मिशन मोड का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी कोई टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने की बात आती है तीन सवाल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. पहला- उस स्थान की संभावना क्या है? दूसरा- यात्रा में आसानी के लिए वहां की अवसंरचनात्मक आवश्यकता क्या है और उसे कैसे पूरा करेंगे? तीसरा- पदोन्नति के लिए नया क्या करेंगे?

'ये हमारे सांस्कृतिक-सामाजिक जीवन का हिस्सा रहा है'

पीएम मोदी ने पोस्ट-बजट वेबिनार में कहा कि भारत में हमें पर्यटन सेक्टर को नई ऊंचाई देने के लिए अलग सोचना होगा और दीर्घकालिक योजना बना कर चलना होगा. उन्होंने कहा, "भारत के संदर्भ में देखें तो टूरिज्म का दायरा बहुत बड़ा है. सदियों से हमारे यहां यात्राएं होती रही हैं, ये हमारे सांस्कृतिक-सामाजिक जीवन का हिस्सा रहा है."

कैसे होगी टूरिज्म सेक्टर में वृद्धि? PM ने बताया

टूरिज्म सेक्टर के उत्थान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के विभिन्न स्थलों में अगर नागरिक सुविधाएं बढ़ाई जाएं, वहां डिजिटल कनेक्टिविटी अच्छी हो, होटल-हॉस्पिटल अच्छे हो, गंदगी का नामो-निशान ना हो, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर हो तो भारत के टूरिज्म सेक्टर में कई गुना वृद्धि हो सकती है. उन्होंने कहा, "जब यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं, तो कैसे यात्रियों में आकर्षण बढ़ता है, उनकी संख्या में भारी वृद्धि होती है, ये भी हम देश में देख रहे हैं."

'हमारे गांव भी टूरिज्म का केंद्र बन रहे हैं'

पर्यटकों को गांव तक पहुंचाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज हमारे गांव भी टूरिज्म का केंद्र बन रहे हैं. इंफ्रास्ट्रक्टर तेजी से बेहतर हो रहा है, यही कारण है कि दूर-सुदूर के गांव भी टूरिज्म मैप पर आ रहे हैं. पीएम ने कहा, "केंद्र सरकार ने बॉर्डर किनारे बसे गांवों के लिए 'वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज योजना' भी शुरू की है. ऐसे में होम स्टे हों, छोटे होटल हों, छोटे रेस्टोरेंट हों, ऐसे अनेक बिजनेस के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करने का काम हमें करना है."

ये भी पढ़ें- Election Survey: 2024 में एकजुट विपक्ष कर देगा BJP के सपने को धुआं-धुआं! सर्वे में इन लोगों ने बढ़ा दी पीएम मोदी की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget