एक्सप्लोरर

PM मोदी आज परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों और अभिभावकों को करेंगे संबोधित, शाम को 7 बजे होगा प्रसारण

परीक्षा पे चर्चा 2021 के लिए 12 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे. जिनमें 9 लाख से अधिक छात्र, 2 लाख से अधिक शिक्षक और 1 लाख से अधिक अभिभावकों की संख्या थी. चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए, प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे. इस संबंध में प्रधानमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है. पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारे बहादुर एग्जाम वॉरियर्स, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर कई मजेदार सवाल और यादगार चर्चा. सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए 'परीक्षा पे चर्चा'.

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं, 'हम बीते एक साल से कोरोना के साये में रह रहे हैं और इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने का मोह छोड़ना होगा और नए फॉरमेट में परीक्षा पे चर्चा के पहले डिजिटल संस्करण में आपके साथ रहूंगा.' उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को अवसरों के तौर पर देखें न कि जीवन के सपनों के अंत के तौर पर.

बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे पीएम वीडियो में यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे और इसके साथ ही डिजिटल कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों से भी संवाद करेंगे. मोदी इस बात की भी चर्चा करते हैं कि लोग या माता-पिता क्या कहेंगे इसका दबाव भी कई बार बोझ बन जाता है.

वीडियो में प्रधानमंत्री यह भी कह रहे हैं कि यह परीक्षा पे चर्चा है लेकिन यहां चर्चा सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं होगी. इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है. गत फरवरी महीने में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी.

प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं. पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था. 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए वह हर साल छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं.

ये भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी को यूपी के बांदा जेल लाया गया, बैरक नंबर-15 होगा माफिया का नया ठिकाना

देश में कोरोना वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 8.40 करोड़ से अधिक दी गई खुराक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget