एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने एक बार फिर की देश में 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बात, देशभर में चर्चा का दिया सुझाव

वन नेशन वन इलेक्शन की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में हर साल कई चुनाव होते हैं, जिसमें पंचायत चुनाव से लेकर नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव और उपचुनाव तक शामिल हैं.

गुजरात: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर चर्चा करने और उस ओर आगे बढ़ने की बात पर ज़ोर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर इस देश में वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ आगे बढ़ने को लेकर सकारात्मक तौर पर विचार करना होगा, क्योंकि ऐसा होने से हर साल होने वाले चुनावों, उन पर होने वाले खर्चों और चुनावों की वजह से रुकने वाले कामों से बच जा सकेगा.

प्रधानमंत्री ने ये बात गुजरात के केवड़िया, जहां पर सरदार पटेल का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बना है, उस जगह पर संविधान दिवस के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कही. इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के पीठासीन अधिकारी मौजूद थे. इस संबोधन के दौरान पीएम में बैठक में मौजूद सभी पीठासीन अधिकारियों और संबंधित लोगों से अपील की कि वह वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक देश एक चुनाव को लेकर गंभीरता से चर्चा करें और देखें कि कैसे इस ओर देश आगे बढ़ सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर देशभर में अध्ययन और मंथन करना जरूरी है, जिससे कि इसको मुमकिन किया जा सके.

वन नेशन वन इलेक्शन की जरूरत बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में हर साल कई चुनाव होते हैं, जिसमें पंचायत चुनाव से लेकर नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव और उपचुनाव तक शामिल हैं. साल के कई महीने इन चुनावों में ही निकल जाते हैं, जिसकी वजह से इन चुनावों पर जनता का करोड़ों रुपये तो खर्च होता ही है, इसके अलावा चुनावों की वजह से लगने वाली आदर्श आचार संहिता के कारण कई विकास के कार्य भी रुक जाते हैं और उससे देश के विकास और प्रगति पर भी असर पड़ता है.

वन नेशन वन इलेक्शन की ओर बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री ने सभी चुनावों के लिए एक ही वोटर लिस्ट रखने का भी सुझाव दिया, प्रधानमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस देश में होने वाले अलग अलग चुनावों के लिए अलग अलग वोटर लिस्ट की जरूरत क्यों है. क्यों नहीं एक ही वोटर लिस्ट से देशभर में पंचायत से लेकर लोकसभा तक का चुनाव करवाया जा सकता. पीएम ने कहा कि ऐसा होने से लोगों को होने वाली दिक्कत और परेशानी से तो बचा जा ही सकेगा, साथ ही करोड़ों रुपए की बचत भी हो सकती है.

यह कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक देश एक चुनाव की बात की हो. इससे पहले भी प्रधानमंत्री वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते रहे हैं. इसके साथ ही लॉ कमीशन भी वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों से उनकी सलाह मांग चुका है. उस दौरान कई राजनीतिक दलों ने वन नेशन वन इलेक्शन की बात रखते हुए वन नेशन वन इलेक्शन की ओर आगे बढ़ने का सुझाव दिया था तो कई राजनीतिक दलों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि हमारे देश में यह मुमकिन नहीं है. क्योंकि इतने बड़े देश में सारे चुनाव एक साथ करवाना तर्कसंगत नहीं है.

ये भी पढ़ें:

31 दिसंबर तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन, कोरोना में तेज़ी के बीच DGCA का निर्देश

कभी माराडोना के पिता गांव-गांव में घूमकर मवेशियां बेचा करते थे, सिर्फ 22 साल की उम्र में बने सबसे महंगे खिलाड़ी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
कतर के लिए रवाना हुए किरेन रिजिजू, 'फादर अमीर' शेख हमद को देने जा रहे श्रद्धांजलि
धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील
धार भोजशाला मामला: 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी', SC में अभिषेक मनु सिंघवी की दलील
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget