एक्सप्लोरर

BJP Meeting: तुर्किए में भूकंप का जिक्र कर पीएम मोदी हुए इमोशनल, कच्छ की तबाही को याद कर बोले- हर संभव मदद करेंगे

BJP Parliamentary Party Meeting: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने तुर्किए में आए भूकंप का जिक्र कर गुजरात के कच्छ भूंकप को याद किया.

BJP Parliamentary Party Meeting: भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाग लिया. बैठक में पीएम मोदी ने तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप का जिक्र किया और इमोशनल हो गए. पीएम ने गुजरात के कच्छ के भूकंप को याद करते हुए कहा, ऐसी मुसीबतें हमने भी झेली हैं. भारत तुर्किए की हर संभव मदद करेगा. 

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में तुर्किए और सीरिया के भूकंप की त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की गई. वहां बने हालात के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने साल 2021 में कच्छ के भूकंप को याद कर कहा, इस तरह की विभीषिकाएं हमने भी झेली हैं. हम (भारत) इस मुश्किल भरे वक्त में तुर्किए को हर संभव मदद देगा. 

दरअसल, सोमवार (6 फरवरी) को तुर्किए में विनाशकारी भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई. भूकंप इतना भीषण था कि अब तक 4 हजार 300 लोगों की मौत दर्ज हो चुकी है वहीं 15 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

गरीबों के हित में बजट- पीएम मोदी

केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद बीजेपी के संसदीय दल की इस बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदों से बजट को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा, बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकिता दी गई है. कोई भी इसे ‘‘चुनावी बजट’’ नहीं कह रहा है. हालांकि यह अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी के भाषण का हवाला देते हुए पत्रकारों से कहा कि यहां तक कि जो लोग वैचारिक रूप से बीजेपी के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है.

खेल कार्यक्रम आयोजित करने को पीएम ने कहा...

पीएम मोदी ने सांसदों, खास कर शहरों से आने वाले सांसदों से खेल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा. (ऐसा देखा जा रहा है कि शहर के युवा खेलों में ज्यादा हिस्सा नहीं ले रहे हैं). पीएम ने इस दौरान ये भी कहा, विभिन्न जी20 बैठकों के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने देश में उनकी आवभगत की सराहना की है.

यह भी पढ़ें.

Turkiye Earthquake: तुर्किए में सुबह का सूरज लेकर आया तबाही का मंजर, आंसू, बेबसी के साथ गुजरी रात! मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार | 10 Updates

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget