एक्सप्लोरर

बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिले पीएम मोदी, जानें क्या हुई बात

Modi Meeting With Belgium Princess: यह दूसरी बार है जब राजकुमारी एस्ट्रिड ने भारत में आर्थिक मिशन का नेतृत्व किया है. यह दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है.

PM Modi Meeting With Belgium Princess: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (4 मार्च) को बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की और कहा कि वह व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में नयी साझेदारियों के माध्यम से दोनों देशों के लोगों के लिए ‘असीमित अवसरों के द्वार खुलने’ को लेकर आशान्वित हैं. राजकुमारी एस्ट्रिड भारत में बेल्जियम के एक उच्च स्तरीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व कर रही हैं, जो एक से आठ मार्च तक की यात्रा पर है. इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ाना है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मिलकर मुझे खुशी हुई. भारत में 300 सदस्यीय आर्थिक मिशन का नेतृत्व करने की उनकी पहल की मैं सराहना करता हूं.’ उन्होंने लिखा, ‘‘व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, कृषि, जीवन विज्ञान, नवाचार, कौशल और शैक्षणिक आदान-प्रदान में नयी साझेदारी के माध्यम से अपने लोगों के लिए असीमित अवसरों के द्वार खुलने की मैं आशा करता हूं.’’

पीएम मोदी ने किया राजकुमारी का स्वागत

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने राजकुमारी एस्ट्रिड का भारत में स्वागत किया तथा 300 से अधिक सदस्यों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल को लाने की उनकी पहल की सराहना की, जिसमें प्रमुख व्यापारिक नेता, सरकारी अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे.

क्या हुई राजकुमारी एस्ट्रिड और पीएम मोदी के बीच बात?

यह दूसरी बार है जब राजकुमारी एस्ट्रिड ने भारत में आर्थिक मिशन का नेतृत्व किया है. यह दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है, जो लगातार बढ़ रहे हैं. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री और राजकुमारी एस्ट्रिड के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, कृषि, कौशल, शैक्षणिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक तथा लोगों के बीच संबंधों समेत कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई.

इस मीटिंग से क्या हैं उम्मीदें?

दोनों पक्षों ने उभरते और उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए रास्ते खोजने के वास्ते मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे आर्थिक लचीलापन बढ़ेगा, नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग गहरा होगा.

भारत-बेल्जियम के बीच कितना व्यापार?

पिछले कुछ वर्षों में भारत-बेल्जियम संबंधों में लगातार विस्तार हुआ है. यह द्विपक्षीय संबंध पारंपरिक रूप से व्यापार और निवेश पर केंद्रित रहा है. भारत बेल्जियम का 14वां सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य और 16वां सबसे बड़ा आयातक है. भारत यूरोपीय संघ के बाहर बेल्जियम का सातवां सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य और यूरोपीय संघ के बाहर छठा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है.

ये भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल जीता भारत तो विश्व हिंदू परिषद बोला- 'तीन लोग मायूस, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और कांग्रेस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget