एक्सप्लोरर

हमास से जंग के बीच इजरायल के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

PM Modi-Isaac Herzog Talks: सीओपी28 विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से फिलिस्तीन मुद्दे पर चर्चा की.

Israel Hamas War: इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से शुक्रवार (1 दिसंबर) को मुलाकात की. 

इस दौरान पीएम मोदी ने हर्जोग से दो-राष्ट्र समाधान, बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से इजरायल और फिलिस्तीन मुद्दे के शीघ्र और स्थायी समाधान के लिए भारत के समर्थन पर जोर दिया. उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में सीओपी28 विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन के इतर हर्जोग से मुलाकात की. 

क्या बातचीत हुई?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात अक्टूबर के आतंकवादी हमलों में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया. 

बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता निरंतर और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की आवश्यकता दोहराई. उन्होंने कहा कि मोदी और हर्जोग ने क्षेत्र में जारी इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया. 

आइजैक हर्जोग ने क्या कहा?
हर्जोग ने कहा, ‘‘सीओपी28 सम्मेलन में, मैं दुनियाभर के कई नेताओं से मिला. मैंने उनसे इस बारे में बात की कि कैसे हमास ने युद्धविराम समझौतों का खुलेआम उल्लंघन किया है और बंधकों की रिहाई को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एजेंडे में सबसे ऊपर रखने की मांग को बार बार दोहराया. साथ ही इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करने की बात भी रखी.’’

दरअसल, हमास ने सात अक्टूबर की सुबह इजरायल पर अचानक रॉकेट हमला कर दिया था. इस दौरान उन्होंने घुसपैठ भी की थी. इसके बाद  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हम युद्ध में हैं और इसे जीतेंगे.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस जंग में फिलिस्तीन के 15 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. वहीं इजरायल के 1200 लोग जान गंवा चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: सीजफायर खत्म होते ही गाजा के आसमान में फिर दहाड़ने लगे फाइटर जेट, इजरायल-हमास के बीच ताबड़तोड़ हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget