एक्सप्लोरर

PM Modi Bill Gates Interview: भारत में पैदा होते ही बच्चा बोलने लगता है आई-AI, पीएम मोदी ने बिल गेट्स को दिखाए कई टेक्नोलॉजी

PM Modi Bill Gates Interview: बिल गेट्स से बातचीत में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने कैसे नमो ड्रोन दीदी की पहल से महिलाओं के जीवन में बदलाव किया.

PM Modi Bill Gates Interview: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की मुलाकात हुई थी, जहां दोनों के बीच एआई से बदलती दुनिया की तकनीक, शिक्षा, भारत में डिजिटल पेमेंट पर खास बातचीत हुई.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी और बिल गेट्स के बीच हुई बातचीत का पूरा वीडियो शुक्रवार (29 मार्च) को प्रसारित किया जाएगा. इस बीच एएनआई ने एक टीजर पोस्ट किया जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारतीय न केवल टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं, बल्कि सही मायने में आगे भी बढ़ रहे हैं.

'हमारे यहां बच्चा पैदा होते ही एआई बोलता है'

पीएम मोदी ने एआई का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे यहां जब बच्चा पैदा होता है तो आई (मराठी में मां को) और एआई भी बोलता है." इस दौरान पीएम मोदी ने बिल गेट्स को पीएम के नमो ऐप का उपयोग कर सेल्फी लेने को कहा और उसके फीचर्स भी बताए.

नमो ऐप ने हाल ही में एक नया एआई जेनरेट फोटो बूथ फीचर पेश किया है, जो तकनीक की इस्तेमाल कर उपयोगकर्ता को चेहरे की पहचान करके पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीरें सर्च करने की अनुमति देता है.

महिलाओं के लिए की गई पहल का पीएम ने किया जिक्र

इससे पहले बिल गेट्स ने एएनआई से बात करते हुए भारत में एआई पर हो रहे काम की तारीफ की थी. इस बीच बिल गेट्स से बातचीत में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उनकी सरकार कैसे महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए टेक्नोलॉजी ला रही है.

पीएम मोदी ने कहा, "जो महिलाएं साइकिल चलाना नहीं जानती थीं, वो आज ड्रोन पायलट बन रही हैं. नमो ड्रोन दीदी पहल खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए पीएम की बड़ी पहल है. भारत की जलवायु पर बात करते हुए पीएम मोदी ने बिल गेट्स को अपनी जैकेट दिखाई जो रीसाइकिल मैटेरियल बनी थी."

ये भी पढ़ें: Elections 2024: बीजेपी से नहीं हुआ गठबंधन तो नवीन पटनायक ने चल दिया नया दांव! पुरुषों का टिकट काट पत्नियों को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget