एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- ‘मैं अपने शरीर के पसीने से करता हूं मालिश, इसलिए चमकता है मेरा चेहरा’

विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए हर साल सरकार उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है.पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि आपने जो काम किया है, उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020' के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि मैं अपने शरीर से निकलने वाले पसीने से चेहरे की मालिश करता हूं. इसलिए मेरा चेहरा चमकता है. बच्चों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने जो काम किया है, उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं.

किसी ने पूछा था- आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है: मोदी

अपने भाषण में एक बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’मुझसे बहुत साल पहले किसी ने पूछा कि आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? तो मैंने उन्हें आसान जवाब दिया. मैंने कहा कि मैं इतनी महनत करता हूं कि मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसी पसीने से मालिश करता हूं तो मेरा चेहरा चमक जाता है.’’

जो काम आपने किया है, वो अदभुत है- मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने बच्चों से कहा, ‘’थोड़ी देर पहले आप सभी का परिचय जब हो रहा था तो मैं सच में हैरान था, इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो अदभुत है.’’ उन्होंने कहा, ‘’एक प्रकार से ये जिंदगी की शुरुआत है. आपने मुश्किल परिस्थितियों में साहस दिखाया है.’’

मोदी ने आगे कहा, ‘’आप सब कहने को तो बहुत छोटी आयु के हैं, लेकिन आपने जो काम किया है उसको करने की बात तो छोड़ दीजिए, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आप युवा साथियों के साहसिक कार्यों के बार में जब भी मैं सुनता हूं तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है. आप जैसे बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इन राष्ट्रीय पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया है.’’

बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है सरकार

गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए हर साल सरकार उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देती है. नवाचार, बौद्धिक उपलब्धियों, समाज सेवा, कला और संस्कृति, खेल और बहादूरी जैसे क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चे पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति जो किसी बच्चे की प्रतिभाशाली उपलब्धियों से परिचित हो, वह भी उस बच्चे का नाम पुरस्कार के लिए दे सकता है.

यह भी पढें-

CAA-NRC: पूर्वजों की मज़ार पर रोए कांग्रेस नेता, कहा- ‘इनको भी कब्र से निकालकर डिटेंशन सेंटर में रखा जाए’

शाह बोले- Wi-Fi ढूंढते हुए बैटरी खत्म हो गई, केजरीवाल का पलटवार- ‘सर, Wi-Fi के साथ बैटरी चार्जिंग भी फ्री है’

दिल्ली: वोटिंग को ‘भारत-पाकिस्तान मुकाबला’ बताने पर कपिल मिश्रा को EC का नोटिस, अब कहा- सत्य पर अडिग हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
चीन को नहीं भा रही LAC पर शांति! लद्दाख पर ताजा कदम से बिगड़ सकते हैं भारत से रिश्ते
चीन को नहीं भा रही LAC पर शांति! लद्दाख पर ताजा कदम से बिगड़ सकते हैं भारत से रिश्ते
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला
‘पीएम मोदी एक...’, सौरव-आशुतोष की हिरासत के बाद दीपके का बड़ा हमला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget