एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने Asian Games में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से की मुलाकात, कहा- आधे से ज्यादा मेडल महिला एथलीटों के

PM Modi On Asian Games: पीएम नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने पर सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी.

PM Modi On Asian Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (10 अक्टूबर 2023) को एशियन गेम्स में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने जो पराक्रम दिखाया है, जो पुरुषार्थ किया है, जो परिणाम दिया है, उसके कारण देश के हर कोने में एक उत्सव का माहौल है. 100 मेडल पार करने के लिए आपने दिन-रात एक कर दिया.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा, ''मैं आप सभी का 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वागत करता हूं. आपकी मेहनत और सफलताओं से देश में उत्सव का माहौल बना है.'' 

'मेडल टैली दर्शाती है भारत की सफलता'
प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश की सफलता से जोड़ा. उन्होंने कहा, ''एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली देश की सफलता को दर्शाती है. ये एशियन गेम्स में भारत का आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है और मैं निजी तौर पर इस बात से संतुष्ट हूं कि हम बिल्कुल सही ट्रैक पर जा रहे हैं.''

पीएम मोदी ने की महिला एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना
उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में आपके प्रदर्शन पर पूरे देश को गर्व है. पीएम ने कहा कि मैं देश की ओर से सभी खिलाड़ियों के कोच और ट्रेनर्स को भी धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा, ''आप सभी ने आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों के लिए रास्ता तैयार किया है. एशियाई खेलों में प्रदर्शन से ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.'' 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की 'नारी शक्ति' ने भारतीय महिलाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि जीते गए कुल पदकों में से आधे से ज्यादा पदक हमारी महिला एथलीटों के हैं. यही नए भारत की भावना है.

'हमारा प्रयास, खिलाड़ियों को मिले बेहतरीन सुविधाएं'
उन्होंने कहा कि नया भारत अंतिम परिणाम तक, अंतिम विजय की घोषणा होने तक अपना प्रयास छोड़ता नहीं है. पीएम ने कहा कि नया भारत अपना सर्वश्रेष्ठ देने की, सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता है.

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को दुनिया की बेहतरीन सुविधाएं मिलें. हमारा प्रयास है कि भारत के खिलाड़ियों को देश-विदेश में खेलने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें. हमारा प्रयास है कि गांव-देहात में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को भी ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले.''

ये भी पढ़ें:

Amartya Sen: अफवाहों पर नहीं दें ध्यान, मशहूर अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के निधन की खबर है झूठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget