एक्सप्लोरर

कोरोना काल में अपने 5 संबोधन में PM मोदी ने क्या-क्या कहा, आज क्या ऐलान कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि वो कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना संकट शुरू होने के बाद से अबतक पांच बार देश को संबोधित कर चुके हैं. आज पीएम मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे. आज अनलॉक का पहला चरण खत्म हो रहा है. माना जा रहा है कि कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों पर ही वो अपनी बात रखेंगे. इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा चीन-भारत तनाव के ऊपर प्रधानमंत्री कुछ कह सकते हैं. यहां आपको बताते हैं, पीएम मोदी ने अपने पिछले पांच संबोधन के दौरान क्या-क्या कहा.

19 मार्च- जनता कर्फ्यू पीएम मोदी ने 19 मार्च को देश के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में संयम और संकल्प का आह्वान करते हुए देशवासियों से जनता कर्फ्यू लागू करने की अपील की थी. उन्होंने करीब 30 मिनट के अपने संबोधन में कोरोना वायरस के खतरे पर जोर देते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने और जितना संभव हो सके उतना घर से काम करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा था कि दुनिया ने इतना गंभीर संकट पहले कभी नहीं देखा.

24 मार्च- 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान 24 मार्च को कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. हर गली मोहल्ले, कस्बे को लॉकडाउन किया जा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘’जान है तो जहान है.’’

3 अप्रैल- कोरोना वॉरियर्स का सम्मान तीन अप्रैल को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करने की अपील की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, ‘’5 अप्रैल की रात 9 बजे देशभर के लोग 9 मिनट के लिये अपने घरों की बत्तियां बंद कर दें और उसके बदले में दिये या फिर मोमबत्ती जलाएं.’’ पीएम का मकसद कोरोना के खिलाफ देश को एकता के सूत्र में बांधना था.

14 अप्रैल- लॉकडाउन का विस्तार पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया था. इस दौरान पीएम मोदी ने आम लोगों की दिक्कतों की बात कही और कहा कि संकट के इस दौर में सीमित संसाधनों के बीच हम लॉकडाउन से ही इस बीमारी को हरा सकते हैं. उन्होंने संबोधन में बुजुर्गों का खास ख्याल, सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल और गरीब परिवार की देखरेख करने की अपील की थी.

12 मई- 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया. पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की और साथ में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया. उन्होंने कोरोना वायरस की वजह से बनी विश्व की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट और चीन से विवाद के बीच आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा एलान Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले आए, अबतक करीब 17 हजार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
सरकार-विपक्ष में टूटा गतिरोध, एंटी पेपर लीक बिल पर कल चर्चा-वोटिंग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget