एक्सप्लोरर

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, जानें- क्या है उनका कार्यक्रम?

PM Modi Sydney Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (22 मई) को तीन देशों के अपने दौरे के अंतिम पड़ाव में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. सिडनी में एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

PM Modi In Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने करीब हफ्तेभर के विदेश दौरे के तहत सोमवार (22 मई) को पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. पीएम मोदी के सिडनी पहुंचने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ'फारेल (Barry O'Farrell) ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने 'वंदे मातरम' के नारे भी लगाए. 

जापान से शुरु हुई पीएम मोदी की तीन देशों की यात्रा का यह तीसरा और आखिरी पड़ाव है. पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी ने पहले हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (FIPIC) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रशांत द्वीप देशों के नेताओं से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी अपने समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा वह व्यापारिक बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने जानकारी दी कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक के अलावा गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से भी मुलाकात करेंगे. वह प्रमुख सीईओ से भी मिलेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. अल्बनीज पीएम मोदी के लिए रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (23 मई) को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे सिडनी के ओलंपिक पार्क के कुडोस बैंक एरिना में पीएम मोदी के लिए सामुदायिक स्वागत समारोह रखा गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 25 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 

इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन पीएम मोदी के लिए सामुदायिक स्वागत समारोह की मेजबानी कर रहा है. कार्यक्रम के आयोजकों में पीएम मोदी के बचपन के दोस्त अब्बास भी शामिल हैं. पीएम मोदी उनसे भी मुलाकात करेंगे.

सिडनी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने किया था ये ट्वीट

ऑस्ट्रलिया पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''मैं (पापुआ न्यू गिनी के) प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. सिडनी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अब ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा ऐतिहासिक रही. मैं इस अद्भुत राष्ट्र के लोगों से मिले स्नेह को बहुत संजो कर रखूंगा. मुझे एफआईपीआईसी के सम्मानित नेताओं के साथ बातचीत करने और उनके संबंधित देशों के साथ रिश्तों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने का भी अवसर मिला.’’

इससे पहले पापुआ न्यू गिनी और जापान दौरे पर थे PM

पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. पीएम ने वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (FIPIC) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की. इससे पहले 20 से 21 मई तक पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और वहां भी कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

पीएम मोदी की मेजबानी के लिए उत्सुक हूं- एंथनी अल्बनीज

हिरोशिमा में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा था कि उनके देश में पीएम मोदी की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात होगी. अल्बनीस ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस साल की शुरुआत में भारत में अत्यधिक गर्मजोशी से किए स्वागत के बाद ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने को उत्सुक हूं. यह मेरे लिए सम्मान की बात है.''

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास हुए तेज, खरगे के घर पहुंचे नीतीश कुमार, अहम बैठक जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget