एक्सप्लोरर

NTLF 2021: पीएम मोदी बोले- पहले हम दूसरों पर निर्भर रहते थे, आज सबको वैक्सीन बांट रहे

पीएम मोदी ने कहा- इस समय दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है. भारत के ज्ञान, विज्ञान ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि खुद को इवोल्व किया है.एनटीएलएफ के 29वें सम्‍मेलन का आयोजन आज से 19 फरवरी तक किया जा रहा है. यह सम्‍मेलन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज़ (नास्‍कॉम) का अग्रणी आयोजन है.

NTLF 2021: नास्‍कॉम टेक्‍नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है. पहले हम दूसरे लोगों पर निर्भर रहते थे, लेकिन आज देश बाकी देशों को वैक्सीन बांट रहा है. उन्होंने कहा कि ये नया भारत है. हमें 130 करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करना है. 

भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है दुनिया- मोदी

वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''इस समय दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है. कोरोना के दौरान भारत के ज्ञान, विज्ञान ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि खुद को इवोल्व किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’नया भारत हर भारतवासी, प्रगति के लिए अधीर है. हमारी सरकार नए भारत के युवाओं की इस भावना को समझती है. 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.’’

बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती- मोदी 

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’हमारी सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती, इसलिए सरकार की तरफ से टेक इंडस्ट्री को अनावश्यक रेगुलेशन्स से, बंधनों से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ''आत्मनिर्भर भारत के बड़े सेंटर आज देश के टियर-2, टियर-3 शहर बनते जा रहे हैं. यही शहर आज आईटी बेस्ड तकनीक की डिमांड और ग्रोथ के बड़े सेंटर बनते जा रही हैं.'' उन्होंने कहा, ''देश के इन छोटे शहरों के युवा अद्भुत इनोवेटर के रूप में सामने आ रहे हैं. सरकार का फोकस भी इन छोटे शहरों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर है.''

19 फरवरी तक होगा सम्मेलन

बता दें कि एनटीएलएफ के 29वें सम्‍मेलन का आयोजन आज से 19 फरवरी तक किया जा रहा है. यह सम्‍मेलन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज़ (नास्‍कॉम) का अग्रणी आयोजन है. इस साल के आयोजन का विषय है, ‘शेपिंग द फ्यूचर टूवर्डस ए बेटर नॉर्मल’. इसमें 30 से अधिक देशों के 1600 प्रतिनिधि हिस्‍सा ले रहे हैं. सम्‍मेलन में तीन दिन के आयोजन के दौरान 30 उत्‍पाद दिखाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: असंतुष्टों को चुप कराने के लिए राजद्रोह का कानून नहीं लगा सकते- कोर्ट

Explained: जानिए जो पेट्रोल-डीजल सरकार करीब 100 रुपए में बेच रही है, उसकी असली कीमत क्या है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget